Bitcoin जल्द बना सकता है नया हाई, क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी

बिटकॉइन का अभी तक का उच्च स्तर 69,225 डॉलर का है। इसका वीकेंड पर प्राइस लगभग 2,087 डॉलर बढ़ा है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मार्च 2024 16:46 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का उच्च स्तर 69,225 डॉलर का है
  • Ether का प्राइस 2.64 प्रतिशत घटकर 3,840 डॉलर पर था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 68,481 डॉलर पर था। बिटकॉइन का अभी तक का उच्च स्तर 69,225 डॉलर का है। इसका वीकेंड पर प्राइस लगभग 2,087 डॉलर बढ़ा है। बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस 70,000 डॉलर पर है। 

Ether का प्राइस 2.64 प्रतिशत घटकर 3,840 डॉलर पर था। यह वीकेंड पर 297 डॉलर बढ़ा है। इसके अलावा Tether, Solana, Ripple, USD Coin, Cardano, Polkadot, Tron और  Litecoin के प्राइसेज घटे हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.61 प्रतिशत कम होकर लगभग 2.59 लाख लाख करोड़ डॉलर पर था। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 51.9 प्रतिशत और Ether की 17.9 प्रतिशत की थी।  
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "BlackRock का बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड 10 अरब डॉलर की फंडिंग तक पहुंच गया है। अमेरिका में इस लेवल तक यह सबसे तेजी से पहुंचने वाला ETF है। Ether के लिए अगला रेजिस्टेंस 4,000 डॉलर का है। इस सप्ताह होने वाले  Dencun अपग्रेड से पहले यह इस लेवल को पार कर सकता है। इस अपग्रेड से Layer 2 ब्लॉकचेन्स पर फीस में कमी हो सकती है।" CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi का कहना था, "बिटकॉइन के हाफिंग इवेंट में 40 दिन बचे हैं। इससे पहले मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।" 

इस सेगमेंट को कुछ बड़े देशों के नेताओं के साथ ही इनवेस्टर्स से भी बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत बताई थी। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिलने के बाद से इनवेस्टर्स में उत्साह है। हालांकि, देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। पिछले महीने पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री की ओर से केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हुए थे। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी दी है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.