बिटकॉइन ने बरकरार रखा 65,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल, 1 दिन में प्राइस 1,297 डॉलर बढ़ा

Ether का प्राइस 6.69 प्रतिशत बढ़ा है। यह लगभग 3,505 डॉलर पर था। इससे पहले इसने 3,900 डॉलर के साथ वर्ष का हाई छुआ था

बिटकॉइन ने बरकरार रखा 65,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल, 1 दिन में प्राइस 1,297 डॉलर बढ़ा

क्रिप्टो मार्केट में उत्साह बढ़ा है

ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस 6.69 प्रतिशत बढ़ा है
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.48 लाख करोड़ डॉलर पर था
  • कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट को लेकर चेतावनी दी है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को 0.12 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 65,002 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 1,297 डॉलर बढ़ा है। क्रिप्टो मार्केट में उत्साह बढ़ा है और बहुत से ऑल्टकॉइन्स में प्रॉफिट के साथ ट्रेड कर रहे थे। 

Ether का प्राइस 6.69 प्रतिशत बढ़ा है। यह लगभग 3,505 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले Ether ने 3,900 डॉलर के साथ वर्ष का हाई छुआ था। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Solana, Polkadot, Cardano और Tron में तेजी थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.48 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX की मार्केट टीम ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन के सामने 69,000 डॉलर का महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। इसे 50-डे एक्स्पोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) का सपोर्ट है। इससे बिटकॉइन में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। Ether का अगला रेजिस्टेंस 4,100 डॉलर पर है।" CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क का कहना था, "AI कैटेगरी में FET और RNDR जैसे लोकप्रिय टोकन्स में USD से पेयरिंग से काफी तेजी आई है। इससे  AI-बेस्ड इन टोकन्स पर इनवेस्टर्स  के विश्वास का पता चल रहा है। ये सभी टोकन्स अपने निचले स्तरों से 10 गुना तक बढ़ चुके हैं और इस वजह से इनमें गिरावट से हैरानी नहीं होनी चाहिए।" 

कुछ बड़े देशों के नेताओं के साथ ही इनवेस्टर्स से भी क्रिप्टो मार्केट को बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत पर जोर दिया था। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिलने के बाद इनवेस्टर्स में उत्साह है। देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ा है। पिछले महीने पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हुए थे। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने भी इस सेगमेंट को लेकर चेतावनी दी है। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Solana, Profit, Market, Bitcoin, Demand, Investors, Litecoin, Tax, Support, Prices

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  11. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »