Bitcoin और Ether समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत गिरी, निवेश करने के लिए सही समय!

Ether ब्लॉकचैन और मार्केट कैपिटल के मामले में दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी खबर लिखे जाने तक 1.78 प्रतिशत से अधिक गिरकर 2,54,745 रुपये पर है।

Bitcoin और Ether समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत गिरी, निवेश करने के लिए सही समय!

Bitcoin इस समय अपने निचले स्तर पर चल रहा है।

ख़ास बातें
  • Bitcoin इस समय अपने निचले स्तर पर चल रहा है।
  • क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन, ईथर से शीबा इनु तक निचले स्तर पर चल रही हैं।
  • Ether खबर लिखे जाने तक 1.78 प्रतिशत गिरकर 2,54,745 रुपये पर है।
विज्ञापन
Bitcoin इस समय अपने निचले स्तर पर चल रहा है। अगर आप इस समय क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां आज यानी कि सोमवार को अधिकतर लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। दुनिया की नंबर 1 और नंबर 2 रहने वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन, ईथर से लेकर शीबा इनु तक अपने निचले स्तर पर चल रही हैं।
 

बिटक्वॉइन में गिरावट


खबर लिखने के दौरान बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 0.97 प्रतिशत गिरावट के साथ भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर करीब 33,66,640.68 रुपये है। Bitcoin अब तक अधिकतर सालों में करीब 35,000 डॉलर से 45,000 डॉलर के बीच चल रहा है। बीते माह 48,000 डॉलर से भी ऊपर गया जो कि अब तक की सबसे अधिक थी।
 

कैसी चल रही ईथर


दूसरी ओर Ether ब्लॉकचैन और मार्केट कैपिटल के मामले में दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी खबर लिखे जाने तक 1.78 प्रतिशत से अधिक गिरकर 2,54,745 रुपये पर है। इस बीच Dogecoin की कीमत 0.53% से अधिक गिरकर 11.6909 रुपये पर है, जबकि Shiba Inu 1.18 % से अधिक गिरकर 0.001930 रुपये पर है।
 

अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में भी आई गिरावट


Cardano, Solana, Polkadot और Polygon की कीमतों में भी बीते 24 घंटों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि इस दौरान Terra 7.5 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आया। CoinGecko के मुताबिक, ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पूंजीकरण 2 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर था, भले ही यह 2.04 ट्रिलियन डॉलर तक गिर गया, बीते 24 घंटों में 2 प्रतिशत से अधिक परिवर्तन हुआ।

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Ether, CryptoCurrency
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »