Bitcoin और Ether में तेजी बरकरार, क्रिप्टो मार्केट में 3 प्रतिशत का उछाल

Bitcoin का प्राइस बुधवार को लगभग 3.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,783 डॉलर पर खुला। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 660 डॉलर से अधिक बढ़ी है

Bitcoin और Ether में तेजी बरकरार, क्रिप्टो मार्केट में 3 प्रतिशत का उछाल

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,000 डॉलर से अधिक का हाई छुआ था

ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 660 डॉलर से अधिक बढ़ी है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 3.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
  • क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के बैंकरप्ट होने से इस मार्केट में बिकवाली बढ़ी थी
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में इस सप्ताह वोलैटिलिटी के बावजूद अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी रही है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस बुधवार को लगभग 3.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,783 डॉलर पर खुला। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 660 डॉलर से अधिक बढ़ी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 3.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस 1,318 डॉलर पर था। इसके अलावा ज्यादातर ऑल्टकॉइन्स के प्राइस भी बढ़े हैं। इनमें Binance Coin, Ripple, Binance USD, Cardano, Polygon और Polkadot शामिल हैं। CoinDCX की रिसर्च टीम ने बताया, "अमेरिका के फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी को 0.75 प्रतिशत के बजाय 0.50 प्रतिशत रखने की संभावना है। इन्फ्लेशन में भी आगामी महीनों में कमी हो सकती है। सप्लाई चेन्स की स्थिति बेहतर होने से इन्फ्लेशन कम होने का अनुमान है।" 

पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग तीन प्रतिशत बढ़ा है। CoinMarketCap के अनुसार, यह 871.65 अरब डॉलर पर है। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के बैंकरप्ट होने से इस मार्केट में बिकवाली बढ़ी थी। FTX के फाउंडर ने गोपनीय तरीके से कस्टमर्स के लगभग 10 अरब डॉलर को अपनी ट्रेडिंग फर्म Alameda Research में ट्रांसफर किया था। इस फंड का बड़ा हिस्सा गायब हो चुका है। मीमकॉइन्स Shiba Inu और Dogecoin में भी तेजी आई है। Shiba Inu का प्राइस 4.30 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 0.0000092 डॉलर और Dogecoin का 1.78 प्रतिशत बढ़कर 0.091 डॉलर पर था। इसके अलावा कुछ ऑल्टकॉइन्स में गिरावट रही। इनमें Tether, USD Coin, Elrond और Iota शामिल हैं। 

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,000 डॉलर से अधिक का हाई छुआ था। इसके बाद से स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से इसके प्राइस में काफी गिरावट आई है। इससे इनवेस्टर्स के साथ ही क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को बड़ा नुकसान हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट में काफी बिकवाली हुई है। इन्फ्लेशन के भी लगभग पीक पर पहुंचने के संकेत हैं। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व सहित अन्य देशों के सेंट्रल बैंकों की ओर से मॉनेटरी पॉलिसी में कुछ छूट दी जा सकती है। यह तेजी का अगला कारण हो सकता है।  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  3. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  5. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  6. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  7. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  9. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  10. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »