Sky Mavis के यूजर्स को हैकर्स से हुए नुकसान की भरपाई में बड़ा योगदान देगा Binance

Sky Mavis ने कहा था कि यूजर्स को हुए नुकसान की भरपाई वह अपने फंड और इनवेस्टर्स से जुटाई जाने वाली 15 करोड़ डॉलर की रकम से करेगी

Sky Mavis के यूजर्स को हैकर्स से हुए नुकसान की भरपाई में बड़ा योगदान देगा Binance

हैक अटैक के बाद यूजर्स गेम से अपनी रकम नहीं निकाल पा रहे थे

ख़ास बातें
  • हैकर्स के इस अटैक में बड़ी संख्या में यूजर्स को नुकसान हुआ था
  • पिछले वर्ष ब्लॉकचेन सेगमेंट में हैकिंग से लगभग 1.3 अरब डॉलर चुराए गए थे
  • हाल के महीनों में इस तरह के हैक के मामले बढ़े हैं
विज्ञापन
Axie Infinity गेम के प्लेयर्स को एक हैक अटैक में हुए 61.5 करोड़ डॉलर के नुकसान की भरपाई करने में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance का इनवेस्टर्स की ओर से सबसे बड़ा योगदान होगा। इस गेम को चलाने वाली वियतनाम की फर्म Sky Mavis ने पिछले सप्ताह बताया था कि वह हैकर्स के एक बड़े अटैक का निशाना बनी है। Axie Infinity के लगभग 22 लाख प्लेयर्स क्रिप्टो टोकन हासिल करने के लिए आपस में मुकाबला करते हैं। 

Sky Mavis ने कहा था कि यूजर्स को हुए नुकसान की भरपाई वह अपने फंड और इनवेस्टर्स से जुटाई जाने वाली 15 करोड़ डॉलर की रकम से करेगी। इन इनवेस्टर्स में Binance भी शामिल है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, यह पता नहीं चला है कि Binance इस रकम में कितना योगदान देगा। हैक अटैक के बाद यूजर्स गेम से अपनी रकम नहीं निकाल पा रहे थे। Sky Mavis ने बताया कि फंडिंग मिलने से यूजर्स अपनी रकम को विड्रॉ कर सकेंगे।  

Binance के  CEO Changpeng Zhao ने कहा, "हमारा मानना है कि Sky Mavis से क्रिप्टो इंडस्ट्री की वैल्यू और ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलेगी और इस वजह से इस मुश्किल में उसकी मदद करना जरूरी है।" Sky Mavis के को-फाउंडर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Aleksander Leonard Larson ने कहा था कि उनकी फर्म यह पक्का करेगी कि चुराए गए सभी फंड की रिकवरी या भरपाई की जाए। पिछले महीने के अंत में हुए हैकर्स के इस अटैक में लगभग 1,73,600 Ether और लगभग 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक के USDC चुराए थे। 

पिछले वर्ष हैकर्स ने ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लेटफॉर्म  Poly Network में सेंध लगाकर क्रिप्टोकरेंसीज में 60 करोड़ डॉलर से अधिक चुराए थे। यह डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) का सबसे बड़ा हैक था। सायबर अपराधियों ने पिछले वर्ष ब्लॉकचेन सेगमेंट में हैकिंग से लगभग 1.3 अरब डॉलर चुराए थे। डिजिटल एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही हैकिंग के मामलों में भी तेजी आई है। हाल ही में क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Wormhole Portal को ऐसे ही एक हैक अटैक में 32.2 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम और हैकिंग के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने की जरूरत बताई है। इस तरह के स्कैम के मामलों में अक्सर चुराई गई रकम को रिकवर करना मुश्किल होता है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, Loss, Sky Mavis, Investors, Binance, NFT, Blockchain

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »