Binance ने  Axie Infinity हैक में चुराए गए फंड से रिकवर किए 58 लाख डॉलर

एक्सचेंज के फाउंडर और CEO Changpeng Zhao ने बताया कि फंड का 86 एकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया था

Binance ने  Axie Infinity हैक में चुराए गए फंड से रिकवर किए 58 लाख डॉलर

उत्तर कोरिया के हैकिंग ग्रुप ने Axie Infinity से चुराए गए फंड को ट्रांसफर करना शुरू किया था

ख़ास बातें
  • FBI का कहना है कि इस हैकिंग ग्रुप को उत्तर कोरिया की सरकार का समर्थन है
  • हैकर्स क्रिप्टो मिक्सर्स के इस्तेमाल से फंड ट्रांसफर कर रहे हैं
  • हाल के महीनों में हैकर्स के अटैक में करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है
विज्ञापन
क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने बताया है कि उसने पिछले महीने Axie Infinity, Ronin Network पर हुए हैकर्स के अटैक में चुराए गए फंड में से लगभग 58 लाख डॉलर की रिकवरी की है। एक्सचेंज के फाउंडर और CEO Changpeng Zhao ने बताया कि फंड का 86 एकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया था। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के हैकिंग ग्रुप ने Axie Infinity से चुराए गए फंड को ट्रांसफर करना शुरू किया था। इसमें से लगभग 58 लाख डॉलर की रिकवरी हुई है। 

हाल ही में अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) की ओर से दी गई जानकारी के बाद अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने हैकर के Ethereum वॉलेट को अपनी प्रतिबंधों वाली लिस्ट में जोड़ दिया था। उत्तर कोरिया के हैकिंग ग्रुप Lazarus से यह वॉलेट जुड़ा था। FBI का कहना है कि इस हैकिंग ग्रुप को उत्तर कोरिया की सरकार का समर्थन है। ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म Elliptic के डेटा से यह पता चला था कि हैकर्स Tornado Cash जैसे डीसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो मिक्सर्स के इस्तेमाल से फंड को सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों में भेज रहे हैं। इसके अलावा चुराए गए USDC को डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों पर Ether से बदल रहे हैं। 

प्ले-टु-अर्न गेम Axie Infinity से जुड़ी फर्म Sky Mavis ने हैकर्स के Ronin Ethereum साइडचेन से 62.5 करोड़ डॉलर चुराने के बाद प्लेयर्स को इस नुकसान की भरपाई करने का वादा किया था। Sky Mavis के को-फाउंडर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Aleksander Leonard Larson ने कहा था कि उनकी फर्म यह पक्का करेगी कि चुराए गए सभी फंड की रिकवरी या भरपाई की जाए। हैकर्स ने लगभग 1,73,600 Ether और लगभग 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक के USDC चुराए थे। 

पिछले वर्ष हैकर्स ने ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लेटफॉर्म  Poly Network में सेंध लगाकर क्रिप्टोकरेंसीज में 60 करोड़ डॉलर से अधिक चुराए थे। यह डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) का सबसे बड़ा हैक था। सायबर अपराधियों ने पिछले वर्ष ब्लॉकचेन सेगमेंट में हैकिंग से लगभग 1.3 अरब डॉलर चुराए थे। डिजिटल एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही हैकिंग के मामलों में भी तेजी आई है। पिछले महीने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Wormhole Portal को ऐसे ही एक हैक अटैक में 32.2 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम और हैकिंग के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाना चाहते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Binance, Hack, Users, Fund, America, Recovery, Sanctions

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »