10 क्रिप्टोकरेंसी जो 2025 तक मार्केट से हो सकती हैं गायब! Shiba Inu भी शामिल

Uniswap एक पॉपुलर डीसेंट्रलाइज्ड प्रोटोकॉल है जिसे DeFi में ऑटोमेटेड ट्रेडिंग के लिए जाना जाता है।

10 क्रिप्टोकरेंसी जो 2025 तक मार्केट से हो सकती हैं गायब! Shiba Inu भी शामिल

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में चल रही मंदी के चलते कुछ क्रिप्टोकरेंसी लुप्त होने के कगार पर हैं।

ख़ास बातें
  • Zcash को दुनिया की माहिर टेक्निकल टीमों में से ने लॉन्च किया था।
  • Elrond एक ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल है जो सबसे तेज ट्रांजैक्शन स्पीड देती है।
  • Shiba Inu की कीमत में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट जारी है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के हालात महीनों बाद भी सुधरते नहीं दिख रहे हैं। बिटकॉइन समेत पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतें लगातार नीचे आती जा रही हैं। ऐसे में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के भविष्य को लेकर भी कई तरह के कयास लगने लगे हैं। बिटकॉइन दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी है और सबसे महंगी भी। लेकिन कुछ क्रिप्टोकरेंसी ऐसी हैं जो साल-दो साल पहले ही अस्तित्व में आईं और एकदम से शिखर पर पहुंच गई। लेकिन मार्केट की अस्थिरता के चलते ये क्रिप्टोकरेंसी फिर से नीचे आती जा रही हैं। वहीं मार्केट के कुछ जानकार ये भी कहने लगे हैं कि कुछ क्रिप्टोकरेंसी आने वाले कुछ सालों में गायब ही हो जाएंगीं। ऐसी कौन सी क्रिप्टोकरेंसी हैं जिनके गायब हो जाने का खतरा दिखने लगा है, एक नजर डालते हैं। 

कार्डानो (Cardano)
कार्डानो को एक स्टेबल क्रिप्टो ऑप्शन माना जाता रहा है। इसका खास फीचर है इसको माइन करने में ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल नहीं होता है। लेकिन मार्केट में चल रही मंदी का असर टोकन पर जबरदस्त तरीके से पड़ रहा है। इसकी कीमत में बहुत अधिक बढ़ोत्तरी पिछले कुछ समय में नहीं देखी गई है। मार्केट एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि कंपीटिशन में यह टोकन जल्द ही पिछड़ जाएगा। दूसरा कारण फेडरल रिजर्व को भी माना जा रहा है जिसके कारण कार्डानो समेत पूरी क्रिप्टो मार्केट ही मंदी झेल रही है। 

ऐपकॉइन (Apecoin)
Apecoin दुनिया में सबसे पॉपुलर एनएफटी कलेक्शन के लिए जाना जाता है। यह Bored Ape Yacht NFT के नाम से जाना जाता है। यह APE सिस्टम का यूटीलिटी टोकन है। इस क्रिप्टोकरेंसी के बारे में कहा जा रहा है कि यह 2025 के शुरू होते होते बहुत कमजोर पड़ चुकी होगी, यहां तक कि यह डिजिटल करेंसी मार्केट से गायब भी हो सकती है। 

शिबा इनु (Shiba Inu)
Shiba Inu की कीमत में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट जारी है। मार्केट के जानकार कह रहे हैं कि इसकी कीमत में मामूली सुधार तो आएगा लेकिन जैसे ही cryptocurrency में फिर से मंदी शुरू होगी, इसकी कीमत और नीचे चली जाएगी। टोकन को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात ये बताई जा रही है कि इसके ट्रांजैक्शंस में लगातार कमी आ रही है। जिसके कारण होल्डर्स अकाउंट्स की संख्या भी कम हो रही है। इसलिए बियर मार्केट ट्रेंड में टोकन फेल हो सकता है। 

टैरा (Terra)
टेरा लूना बुरी तरह से क्रैश हो गया था, ये बात किसी से छुपी नहीं है। इसका असर इतना गहरा था कि पूरी क्रिप्टो मार्केट में मंदी छा गई थी। अप्रैल में जहां इसकी कीमत 118 डॉलर पहुंच गई थी, वहीं मई में यह एकदम से जीरो पर आ गया था। इसलिए इस क्रिप्टोकरेंसी के 2025 तक गायब होने के आसार काफी बताए जा रहे हैं। इसी के साथ ही TerraUSD भी ऐसी क्रिप्टोकरेंसी कही जा रही है, जिसका भविष्य बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। यह भी 2025 तक मार्केट से लुप्ट हो सकती है। 
जीकैश (Zcash)
Zcash को दुनिया की माहिर टेक्निकल टीमों में से एक द्वारा लॉन्च किया गया था। यह पहला प्रोजेक्ट था जिसमें zk-SNARKs क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल किया गया था। जिससे कि डिजिटल करेंसी मार्केट में सबसे मजबूत प्राइवेसी दी जा सकती है। इसमें कई सारी ऑर्गेनाइजेशंस का निवेश समाहित है, लेकिन अब जल्द ही इसके मार्केट से गायब होने की बात कही जा रही है।

कॉस्मॉस (Cosmos)
Cosmos एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी है जो ब्लॉकचेन के पूरे ईकोसिस्टम को चलाने का काम करती है। इसकी टीम का मकसद ब्लॉकचेन का एक जाल निर्मित करना है, ताकि ये डीसेंट्रलाइज्ड तरीके से एक दूसरे के साथ ऑपरेट कर सकें। इस क्रिप्टोकरेंसी के लिए भी भविष्य उज्जवल नहीं कहा जा रहा है। 

एलरॉन्ड (Elrond)
Elrond एक ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल है जो सबसे तेज ट्रांजैक्शन स्पीड देती है। इसे नए इंटरनेट का टेक्नोलॉजी सिस्टम भी कहा जा सकता है। इसमें फिनटेक, डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस और IoT भी समाहित है। इसका नेटिव टोकन भी है जिसे eGold या EGLD कहा जाता है। इसे नेटवर्क फीस, स्टेकिंग और रिवॉर्डिंग आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

एवालॉन्च (Avalanche)
इस टोकन की कीमत भी लगातार नीचे आ रही है। जिसके कारण निवेशक अपना हाथ इससे खींच रहे हैं। मार्केट मंदी का असर झेल रहा यह टोकन अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से 80 प्रतिशत नीचे आ चुका है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह जल्द ही मार्केट से गायब हो सकता है। 

यूनीस्वैप (Uniswap)
Uniswap एक पॉपुलर डीसेंट्रलाइज्ड प्रोटोकॉल है जिसे DeFi में ऑटोमेटेड ट्रेडिंग के लिए जाना जाता है। इसे नवंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। पिछले दो-तीन सालों से इसकी पॉपुलरिटी लगातार बढ़ रही थी। लेकिन अब इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी रुकी हुई है। इसके लिए भी कहा जा रहा है कि 2025 तक यह क्रिप्टोकरेंसी मार्केट से गायब होने के कगार पर होगी। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ लेखक की अपना निजी राय है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
  2. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  5. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  8. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »