Bitcoin के 1 करोड़ 90 लाख सिक्कों की माइनिंग पूरी! अब केवल 20 लाख ही माइनिंग के लिए मौजूद

बिटकॉइन की सप्लाई 21 मिलियन यानि 2 करोड़ 10 लाख कॉइन्स पर सीमित है।

Bitcoin के 1 करोड़ 90 लाख सिक्कों की माइनिंग पूरी! अब केवल 20 लाख ही माइनिंग के लिए मौजूद

माइनिंग के लिए अब केवल 20 लाख बिटकॉइन ही शेष हैं।

ख़ास बातें
  • कॉइन जारी करने में प्रति ब्लॉक 6.25 बिटकॉइन बढ़ जाते हैं।
  • ब्लॉक क्रिएटर को इनाम में मिलता है BTC और ट्रांजैक्शन फीस।
  • बिटकॉइन की सप्लाई 21 मिलियन यानि 2 करोड़ 10 लाख कॉइन्स पर सीमित है।
विज्ञापन
Bitcoin के 1.9 करोड़वें सिक्के की माइनिंग हो गई है। शुक्रवार तक 1 करोड़ 90 लाख बिटकॉइन अधिकारिक रूप से खनन किए जा चुके हैं। अब केवल 20 लाख बिटकॉइन का खनन होना बाकी है। बिटकॉइन को बनाने वाले व्यक्ति सातोशी नाकामोटो ने जब नेटवर्क बनाया तो इसकी अधिकतम सप्लाई को 2 करोड़ 10 लाख पर सेट किया था। इनमें से 1 करोड़ 90 लाख सिक्के अधिकारिक रूप से सर्कुलेशन में आ चुके हैं। अब केवल 20 लाख सिक्के और हैं जिनके लिए सर्कुलेशन में जगह बची हुई है। 

Bitcoin नेटवर्क में लगातार नए कॉइन बनते रहते हैं। जब भी बहीखाते में ट्रांजैक्शन का एक नया ब्लॉक जोड़ा जाता है तो नया बिटकॉइन बनता है। हर ब्लॉक एक प्रोसेस के माध्यम से बनता है जिसे माइनिंग कहा जाता है। माइनिंग में यूजर्स ब्लॉक को पूरा करने के लिए कंप्यूटर पर एक गणितीय समस्या को सुलझाते हैं। जो भी सबसे पहले ब्लॉक को पूरा करता है उसे एक नया बिटकॉइन दिया जाता है और उससे जुड़ी सब तरह की ट्रांजैक्शन फीस भी दी जाती है। 

ब्लॉक 730002 पर 1 अप्रैल को 1.9 करोड़वें बिटकॉइन का 16:21:29 (UTC) पर खनन किया गया था। क्रिएटर को इनाम के तौर पर 6.25 BTC और फीस में एक और 0.07 BTC मिला। 

बिटकॉइन की सप्लाई 21 मिलियन यानि 2 करोड़ 10 लाख कॉइन्स पर सीमित है। इसका सीधा अर्थ ये है कि वर्तमान में बिटकॉइन की 90 प्रतिशत सप्लाई सर्कुलेशन में है। बाकी बचे हुए 20 लाख कॉइन 2140 तक पूरी तरह से सर्कुलेशन में नहीं आ पाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिस दर से कॉइन्स का प्रोडक्शन होता है, वह हर 210,000वें ब्लॉक में आधे में कट जाता है।

बिटकॉइन की माइनिंग में आने वाली कठिनाई नियमित रूप से एडजस्ट होती रहती है ताकि औसतन हर दस मिनट में एक बार ब्लॉक बनाया जा सके। बाकी क्रिप्टोकरेंसी इस स्ट्रक्चर पर काम नहीं करती हैं, जिसमें क्रिएटर को कॉइन के रूप में इनाम दिया जाता है। 

उदाहरण के लिए BNB एक नेट डिफ्लेशनरी क्रिप्टोकरेंसी है जो इसके यूजर्स को शुद्ध रूप से ट्रांजैक्शन फीस के तौर पर ही इनाम देती है। सितंबर 2020 में 18,500,000 मिलियन बिटकॉइन की माइनिंग की गई थी। वर्तमान में कॉइन जारी करने की दर 6.25 बिटकॉइन प्रति ब्लॉक है। 

जब किसी माइनर को कोई ब्लॉक मिलता है, तो कॉइन जारी करने में प्रति ब्लॉक 6.25 बिटकॉइन बढ़ जाते हैं। लगभग हर दस मिनट में एक ब्लॉक ढूंढा जाता है। अब अगली ब्लॉक रिवॉर्ड हॉल्टिंग 3 मई, 2024 को या उसके आसपास होने की उम्मीद जताई गई है। अगले पड़ाव के बाद माइनर्स को प्रति ब्लॉक 3.125 बिटकॉइन मिलेंगे और उससे अगला पड़ाव 2028 में होगा।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »