• होम
  • कैमरा
  • ख़बरें
  • Nikon ने रेटरो डिजाइन के साथ लॉन्च किया Nikon Z FC मिररलैस कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स

Nikon ने रेटरो डिजाइन के साथ लॉन्च किया Nikon Z FC मिररलैस कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स

Nikon ने अपना नया प्रोडक्ट Nikon Z FC DX-फॉर्मेट मिररलैस कैमरा रैटरो डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कैमरे का डिजाइन 1980 के दशक के Nikon FM2 SLR से प्रेरित है।

Nikon ने रेटरो डिजाइन के साथ लॉन्च किया Nikon Z FC मिररलैस कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स

Nikon Z FC कैमरा Z-माउंट लेंस के साथ कम्पैटिबल है।

ख़ास बातें
  • Nikon Z FC में 20.9 मेगापिक्सल का प्राइमरी APS-C (DX) क्रॉप्ड सेंसर है।
  • कैमरा में Expeed 6 इमेज प्रोसेसर दिया गया है।
  • Nikkor Z 28mm f/2.8 (SE) लेंस की कीमत अभी लिस्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन
Nikon ने अपना नया प्रोडक्ट Nikon Z FC DX-फॉर्मेट मिररलैस कैमरा रैटरो डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कैमरे का डिजाइन 1980 के दशक के Nikon FM2 SLR से प्रेरित है और इसमें Nikon विंटेज लोगो दिया गया है। Nikon Z50 की तरह Nikon Z FC भी Z-माउंट सिस्टम पर आधारित है और इसमें 20.9 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोटो वीडियो कैप्चर करते समय Nikon Z FC में तीन समर्पित डायल की मदद से सेटिंग्स को मैन्यूअली भी एडजस्ट किया जा सकता है। इस कैमरा में विभिन्न एंगल पर एडजस्ट होने वाली LCD टच स्क्रीन भी दी गई है। 
 

Nikon Z FC price in India, availability

Nikon Z FC को Nikon website से खरीदा जा सकता है। भारत में इसकी कीमत सिर्फ कैमरा के लिए 84,995 रुपये से शुरू होती है। Nikkor Z DX-16 50mm f/3.5-6.3 VR लेंस के साथ खरीदने पर इसका मूल्य 97,995 रुपये हो जाता है और Nikkor Z 28mm f/2.8 (SE) के साथ इसकी कीमत 1,05,995 रुपये हो जाती है। कस्टमर इस मिररलैस कैमरा को अधिकारिक Nikon स्टोर से जुलाई के अन्तिम सप्ताह में शुरू होने वाली सेल से खरीद सकते हैं। इसमें मैटे सिल्वर बॉडी और टेक्सचर्ड लैदर मैटीरियल का प्रयोग किया गया है। इसका लैदर भाग अम्बेर ब्राउन, कोरल पिंक, मिंट ग्रीन, नेचुरल ग्रे, सैंड बीजी और व्हाइट कलर जैसे 6 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।  
 

Nikon Z FC specifications

Nikon Z FC में 20.9 मेगापिक्सल का प्राइमरी APS-C (DX) क्रॉप्ड सेंसर है। इसमें Expeed 6 इमेज प्रोसेसर दिया गया है और 100-51,200 की स्टैंडर्ड आईएसओ (ISO) रेंज दी गई है। यह NIKKOR Z DX 16-50mm f/3.5-6.3 VR लेंस के साथ आता है मगर इसे लेंस के बगैर भी खरीदा जा सकता है। डिवाइस में वैरिएबल एंगल वाली TFT LCD टच डिस्प्ले है। 
शटर स्पीड, एक्पोजर कम्पोजिशन और ISO सेंसिटिविटी को कंट्रोल करने के लिए इसमें तीन डायल दिए गए हैं। साथ ही एक छोटी विंडो भी दी गई है जो कि अपर्चर को दर्शाती है। यह USB पावर डिलीवरी और USB चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह 4K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।  

Nikon Z FC कैमरा ऑटो मोड के दौरान एक्सपोजर कम्पोजिशन को भी सपोर्ट करता है। Z-series में इस तरह की फीचर के साथ यह पहला कैमरा बन जाता है। इसका मतलब है कि ऑटो मोड में भी यूजर ब्राइटनेस और दूसरी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं। कैमरा में 20 क्रिएटिव पिक्चर कंट्रोल इफेक्ट्स दिए गए हैं। Nikon Z FC में आई डिटेक्शन ऑटोफोकस और एनीमल डिटेक्शन भी है जो फोटो या वीडियो कैप्चर करते समय उपयोगी होती है। आंखों और चेहरों को बेहतर कैप्चर करने के लिए यह वाइड एरिया-AF (L) AF-एरिया को भी सपोर्ट करता है। 

कैमरा में SnapBridge v2.8 ऐप का सपोर्ट भी दिया गया है जो कि मीडिया को कैमरा से एंड्रॉयड या iOS डिवाइसेज में ट्रांस्फर करने में काम आती है। लाइवस्ट्रीमिंग के समय कैमरा वेबकैम की तरह भी उपयोगी हो जाता है। Nikon का कहना है कि इसके नाम में प्रयुक्त Z FC के F और C का मतलब 'Fusion' और 'Casually' से है और यह कैमरा ब्रांड के सिम्बोलिक मॉडल्स को संदर्भित करता है। 

इसके अलावा Nikon ने Nikkor Z 28mm f/2.8 (SE) लेंस की रिलीज को भी घोषित किया है। SE मोनिकर का मतलब 'Special Edition' से है। यह लेंस Z-mount वाले सभी Nikon कैमरा के साथ कम्पैटिबल होगा।  इस वाइड-एंगल लेंस का डिज़ाइन Nikon FM2 SLR कैमरे के साथ जारी किए गए लेंस पर वापस जाता है। इस फिक्स्ड फोकल लेंथ कैमरा लेंस की न्यूनतम फोकस दूरी 0.19m या 0.63 फीट है। यह 43 मिमी लंबाई और 160 ग्राम वजन के साथ बेहद पोर्टेबल भी है। Nikkor Z 28mm f/2.8 (SE) लेंस की स्टैंडअलोन कीमत अभी लिस्ट नहीं की गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nikon Z FC, Nikon Z FC Price, Nikon Z FC Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  12. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »