YouTube Shorts है एक और TikTok विकल्प, देगा Instagram Reels को टक्कर

Google ने फिलहाल YouTube Shorts की शुरुआत बीटा वर्ज़न में भारत से की है। हालांकि, भारत में TikTok बैन के बाद से ही इसके विकल्प पेश किए जा रहे हैं, अमेरिका में भी यह ऐप चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि भारत के बाद यूट्यूब शॉर्ट्स को अमेरिका में भी पेश किया जाए।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 15 सितंबर 2020 10:58 IST
ख़ास बातें
  • YouTube Shorts लेटेस्ट शॉर्ट वीडियो फीचर जो बनेगा TikTok का विकल्प
  • पिछले ही दिनों Instagram ने Reels के जरिए पेश की थी यही सुविधा
  • 15 सेकेंड की वीडियो बनाकर YouTube Shorts पर कर सकते हैं साझा

YouTube Shorts पर बना सकेंगे अब TikTok जैसी शॉर्ट वीडियो

YouTube का शॉर्ट वीडियो फीचर YouTube Shorts गूगल द्वारा लॉन्च कर दिया गया है, जो कि यूज़र्स को 15 सेकेंड्स की वीडियो बनाने व साझा करने की अनुमति देता है। सुनने में यह फीचर काफी जाना पहचाना-सा लग रहा है... जी हां यह एक और TikTok विकल्प है जिसे इस बार Google द्वारा पेश किया गया है। इससे पहले Instagram ने अपने Reels फीचर के जरिए कुछ ऐसी ही सुविधा प्रदान की थी। गूगल ने फिलहाल यूट्यूब शॉर्ट्स की शुरुआत बीटा वर्ज़न में भारत से की है। गौरतलब है कि भारत में टिकटॉक बैन के बाद से ही इसके विकल्प पेश किए जा रहे हैं, अमेरिका में भी यह ऐप चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि भारत के बाद यूट्यूब शॉर्ट्स को अमेरिका में भी पेश किया जाए।

Google ने इस फीचर का ऐलान करते हुए जानकारी दी कि इस फीचर में एक नया कैमरा और कुछ एडिटिंग्स टूल्स को शामिल किया गया है, जिन्हें आने वाले कुछ हफ्तों में रोलआउट कर दिया जाएगा। यूट्यूब शॉर्ट्स में यूज़र्स 15 सेकेंड्स की वीडियो बना सकते हैं, दूसरों के द्वारा बनाई गई वीडियो को आप यूट्यूब के होमपेज़ पर देख सकते हैं जिसका नाम ही Shorts shelf होगा।
Advertisement

YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में फीचर की जानकारी साझा की है, जिसके मुताबिक भारत में एंड्रॉयड यूज़र्स इस फीचर का इस्तेमाल करके 15 सेकेंड की वीडियो बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें Create button पर क्लिक करना होगा, जो कि नेविगेशन के बॉटम बार में स्थित है। पोस्ट के अनुसार, बॉटम बार पर दिए "+" आइकन पर क्लिक करके आप वीडियो क्रिएट व अपलोड दोनों कर सकते हैं। यदि आपको क्रिएट शॉर्ट वीडियो का विकल्प मिलता है, तो आप शॉर्ट कैमरा का एक्सेस ले सकते है, जिसमें आपको स्पीड कंट्रोल, टाइम, एड म्यूज़कि क्लिप व एड मल्टीपल क्लिप आदि जैसे फीचर्स प्राप्त होंगे।

जिन यूज़र्स के पास अभी शॉर्ट कैमरा एक्सेस नहीं है, वो भी 60 सेकेंड लम्बी वर्टिकल वीडियो टाइटल व डिस्क्रप्शन में #shorts हैशटैग के साथ अपलोड कर सकते हैं।
Advertisement

YouTube के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडंट Chris Jaffe ने ब्लॉग में जानकरी दी कि शॉर्ट्स फीचर को जल्द ही आईओएस और अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही इसमें कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जाएगा।
Advertisement

गौरतलब है कि यूट्यूब टिकटॉक क्लोन पर काम कर रहा है, यह खबर इस साल के शुरुआत से ही सुर्खियों में छाई हुई थी। हालांकि जून में इस खबर की पुष्टि भी कर दी गई।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, Apps, Streaming, Social media, TikTok, short video app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  2. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  3. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  4. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  5. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  6. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  8. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  9. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  10. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.