YouTube Recap फीचर बताएगा आपने साल भर देखी हैं कौन सी वीडियोज, जानें

YouTube ने अपना पहला एनुअल रीकैप फीचर लॉन्च कर दिया है।

YouTube Recap फीचर बताएगा आपने साल भर देखी हैं कौन सी वीडियोज, जानें

Photo Credit: YouTube Blog

YouTube रीकैप यूजर्स को पर्सनैलिटी टाइप भी प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • YouTube रीकैप होमपेज या मोबाइल और डेस्कटॉप पर यू टैब के अंदर दिखता है।
  • YouTube रीकैप फीचर वॉच हिस्ट्री के आधार पर 12 कार्ड तक तैयार करता है।
  • YouTube रीकैप फीचर यूजर्स को एक पर्सनैलिटी टाइप भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

YouTube ने अपना पहला एनुअल रीकैप फीचर लॉन्च कर दिया है जो कि यूजर्स को उनके पूरे साल व्यूइंग एक्टिविटी की पर्सनलाइज समरी प्रदान करता है। यह फीचर नोर्थ अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है और इस हफ्ते में ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होगा। यह फीचर यूजर को अलग-अलग टाइप की पर्सनैलिटी टाइप की कैटेगरी में भी बांटता है। यह फीचर क्रिएटर्स के लिए खास सुविधा प्रदान करता है। आइए यूट्यूब एनुअल रिकैप फीचर की खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

YouTube ब्लॉग के अनुसार, YouTube रीकैप को होमपेज से या मोबाइल और डेस्कटॉप पर यू टैब के अंदर देखा जा सकता है। यह फीचर वॉच हिस्ट्री के आधार पर 12 कार्ड तक तैयार करता है, जो साल भर के टॉप चैनल, इंट्रस्ट और व्यूइंग पैटर्न दिखाता है। ये कार्ड यूजर्स को देखने की आदतों के आधार पर एक पर्सनैलिटी टाइप भी प्रदान करते हैं। इनमें एडवेंचरर, स्किल बिल्डर, क्रिएटिव स्पिरिट, सनशाइनर, वंडर सीकर, कनेक्टर, फिलॉसफर और ड्रीमर शामिल हैं। YouTube ने कहा कि सबसे आम पर्सनैलिटी टाइप सनशाइनर, वंडर सीकर और कनेक्टर हैं। फिलॉसफर और ड्रीमर सबसे ज्यादा दुर्लभ पर्सनैलिटी है।

जो यूजर्स प्लेटफॉर्म के जरिए म्यूजिक सुनते हैं तो उनके रीकैप में टॉप कलाकार और टॉप गाने के कार्ड नजर आएंगे। अतिरिक्त म्यूजिक डाटा जैसे कि जेनर, पॉडकास्ट और इंटरनेशनल लिस्टिंग शामिल हैं जो कि YouTube Music ऐप में उपलब्ध है। YouTube ने कहा कि उसने इस फीचर को फाइनल करने के लिए 9 राउंड की फीडबैक टेस्टिंग और 50 से ज्यादा कॉन्सैप्ट का मूल्यांकन किया। एक वीडियो में यूट्यूब रिप्रेजेंटेटिव ने बताया कि टीम ने वॉच हिस्ट्री के पैटर्न का विश्लेषण करने के लिए Gemini का उपयोग किया, जिससे उन्हें यूट्यूब की अनस्ट्रक्चर्ड वीडियो लाइब्रेरी से एक स्ट्रक्चर्ड रीकैप बनाने में मदद मिली है।

YouTube रीकैप प्लेटफॉर्म को स्पॉटिफाई रैप्ड जैसा ईयर एंड में जुड़ाव वाला एक फीचर प्रदान करता है। क्रिएटर्स के लिए यह फीचर बताता है कि कौन से चैनल यूजर्स की टॉप व्यूइंग लिस्ट में नजर आते हैं। लोग अपने रीकैप कार्ड सेव करते हैं और शेयर कर सकते हैं, जिससे हॉलिडे के दौरान चैनल की सोशल मीडिया विजिबिलिटी बढ़ सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube Annual Recap Feature, YouTube Feature, YouTube
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »