• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • YouTube ने टीनएजर्स के लिए मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग सेक्शन किया लॉन्च, स्पेशल कंटेंट होगा पेश

YouTube ने टीनएजर्स के लिए मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग सेक्शन किया लॉन्च, स्पेशल कंटेंट होगा पेश

YouTube अब टीनएजर्स के लिए एक नया मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग वीडियो सेक्शन शुरू कर रहा है।

YouTube ने टीनएजर्स के लिए मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग सेक्शन किया लॉन्च, स्पेशल कंटेंट होगा पेश

Photo Credit: Youtube

यूट्यूब पर खास कंटेंट के लिए स्पेशल सेक्शन हैं।

ख़ास बातें
  • यूट्यूब टीनएजर्स के लिए मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग वीडियो सेक्शन ला रहा है।
  • यूट्यूब का यह सेक्शन डिप्रेशन, एंग्जाइटी, एडीएचडी पर वीडियो प्रदान करेगा।
  • कंटेंट क्रिएटर मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के साथ मिलकर वीडियो पर काम करेंगे।
विज्ञापन

YouTube अब टीनएजर्स के लिए एक नया मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग वीडियो सेक्शन शुरू कर रहा है। यह सेक्शन डिप्रेशन, एंग्जाइटी, एडीएचडी और ईटिंग डिसऑर्डर जैसे सब्जेक्ट पर क्यूरेटेड कंटेंट की सुविधा प्रदान करेगा। कंपनी ने इस फील्ड में एक्सपर्ट वाले कई संस्थानों के साथ मिलकर टीनएजर्स के लिए गाइडलाइंस सेट करने और कंटेंट तैयार करने के लिए काम किया है। इसके अलावा कंटेंट क्रिएटर मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के साथ मिलकर वीडियो पर काम करेंगे, जिससे युवाओं और टीनएजर्स को मेंटल हेल्थ से संबंधित चुनौतियों के सवालों के जवाब मिल पाएं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

YouTube प्रदान करेगा मेंटल हेल्थ कंटेंट

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने घोषणा की है कि वह टीनएजर्स के लिए मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग कंटेंट सर्च करने के लिए यूट्यूब पर एक नया सेक्शन शुरू कर रहा है। इस नए शेल्फ में खासतौर पर डिप्रेशन, एंग्जाइटी, एडीएचडी और ईटिंग डिसऑर्डर जैसे विषयों पर भरोसेमंद सोर्सेज से वीडियो कंटेंट नजर आएंगे। इसके साथ कंपनी का लक्ष्य टीनएजर्स  के लिए उनकी जरूरतों के अनुसार खासतौर पर तैयार की गई जानकारी सर्च करना आसान बनाना है। YouTube ने कहा कि वह आने वाले हफ्तों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, मेक्सिको, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में अपने नए मेंटल हेल्थ टूल लॉन्च करना शुरू कर देगा। वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर भारत में कब आएगा।

कंपनी ने मेंटल हेल्थ सेक्शन में शामिल किए जाने वाले वीडियो के लिए स्टैंडर्ड भी तय कर दिए गए हैं। यूट्यूब ने कहा कि ऐसे कंटेंट सबूतों पर आधार होने चाहिए, टीनएजर्स पर फोकस होना चाहिए और आकर्षक होने चाहिए। इन गाइडलाइंस को तैयार करने के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने दुनिया भर के कई संगठनों के साथ मिलकर काम किया है, जिन्हें टीनएजर्स को मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग संबंधी जानकारी प्रदान करने में एक्सपर्ट हैं।

YouTube ने कंटेंट को क्यूरेट करने और नए वीडियो शेल्फ को तैयार करने के लिए कई संगठनों और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के साथ काम किया। इसके अलावा जेड फाउंडेशन ने यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के साथ मिलकर माइंड मैटर्स नाम की एक सीरीज भी तैयार की है, जहां मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट यूट्यूबर्स के साथ ADHD, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसे विषयों पर बातचीत करते हैं। कंपनी ने इसके लिए चाइल्ड माइंड इंस्टीट्यूट के साथ भी साझेदारी की है। नेशनल अलायंस फॉर ईटिंग डिसऑर्डर्स ने भी टीनएजर्स के लिए वीडियो तैयार किए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »