• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • TikTok को जल्द मिलेगी YouTube से चुनौती, शॉर्ट वीडियो फीचर की टेस्टिंग शुरू

TikTok को जल्द मिलेगी YouTube से चुनौती, शॉर्ट वीडियो फीचर की टेस्टिंग शुरू

Alphabet के स्वामित्व वाली कंपनी ने अपने पोस्ट में फीचर की जानकारी देते हुए बताया कि इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स YouTube mobile app के जरिए डायरेक्टली कई वीडियो क्लिप रिकॉर्ड और अपलोड कर सकते हैं।

TikTok को जल्द मिलेगी YouTube से चुनौती, शॉर्ट वीडियो फीचर की टेस्टिंग शुरू

टेस्टिंग खत्म होने के बाद सभी के लिए रोलआउट होगा यह फीचर

ख़ास बातें
  • YouTube Reels पर अभी भी यूज़र्स अपलोड कर सकते हैं शॉर्ट वीडियो
  • नए फीचर आने के बाद यूट्यूबर्स बना सकते हैं 15 सेकेंड का छोटा वीडियो
  • Facebook भी TikTok को टक्कर देने की तैयारी में है
विज्ञापन
बीते दिनों Youtube vs Tiktok का मामला सुर्खियों में गर्माया हुआ था, जहां यह होड़ लगी हुई थी कि कौन-से प्लेटफॉर्म पर बेहतर कॉन्टेंट पेश किया जाता है। लम्बी-चौड़ी बहस के बाद अब मामला थोड़ा बहुत शांत हो गया है। इसी के बाद अब एक नई खबर सामने आई है जिसके मुताबिक YouTube इन दिनों अपने नए फीचर पर काम कर रहा है, यह नया फीचर यूट्यूब मोबाइल ऐप्स के लिए है जिस पर यूज़र्स TikTok की तरह अपना 15 सेकेंड का छोटा वीडियो क्लिप बनाकर अपलोड कर सकते हैं। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और कुछ ही लोगों के लिए यह फीचर उपलब्ध है। टेस्टिंग फेज़ खत्म होने के बाद इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। यह जानकारी खुद यूट्यूब ने वेबसाइट के जरिए दी। इससे पहले अप्रैल में भी खबर आई थी कि यूट्यूब जल्द ही कोई ऐसा फीचर लाने वाला है, जिसका नाम कंपनी "YouTube Shorts" रख सकती है।

Alphabet के स्वामित्व वाली कंपनी ने अपने पोस्ट में फीचर की जानकारी देते हुए बताया कि इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स YouTube mobile app के जरिए डायरेक्टली कई वीडियो क्लिप रिकॉर्ड और अपलोड कर सकते हैं। अगर वीडियो 15 सेकेंड से कम का होगा, तो यह डायरेक्टली रिकॉर्डिंग के बाद प्लेटफॉर्म पर अपलोड हो जाएगा। लेकिन यदि रिकॉर्डिंग क्लिप 15 सेकेंड से ज्यादा लम्बी हुई तो आपको यह वीडियो फोन गैलेरी से अपलोड करने की जरूरत पड़ेगी।

जैसा कि हमने पहले बताया, यह फीचर कुछ सीमित एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है, आप अपने फोन में इस फीचर की उपलब्धता जांचने के लिए मोबाइल यूट्यूब ऐप में जाएं और देखें कि आपको 'create a video' का ऑप्शन दिख रहा है या नहीं। इसके अलावा फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस वीडियो रिकॉर्डिंग में अन्य टूल जैसे फिल्टर, इफेक्ट्स, म्यूज़िक और अन्य चीज़े दी जाएंगी या नहीं, जो TikTok App में उपलब्ध होती हैं। इस फीचर की जानकारी सबसे पहले अप्रैल में सामने आई थी।

आपको बता दें, इसके अलावा यूट्यूब अपने यूज़र्स व क्रिएटर्स को शॉर्ट वीडियो बनाने और अपलोड करने की सुविधा अभी भी देता है, जो YouTube Stories है जिसे YouTube Reels के नाम से भी जाना जाता है। इस फीचर की शुरुआत साल 2017 में हुई थी।

यूट्यूब की तरह ही दूसरे सोशल मीडिया कंपनी जैसे Facebook भी TikTok को टक्कर देने के मकसद से अपना खुद का ऐप पेश करने की कोशिश कर रही है। पिछले ही दिनों खबर थी कि कंपनी अपने म्यूज़िक लवर यूज़र्स के लिए Collab नाम की ऐप की टेस्टिंग कर रही है। फेसबुक के मुताबिक यह यूज़र्स को खुद की शॉर्ट म्यूज़िक वीडियो बनाने में मदद करेगा। साल 2018 में फेसबुक ने टिकटॉक जैसा ही ऐप लॉन्च किया था जिसका नाम था Lasso। यह ऐप अभी भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »