यूट्यूब एंड्रॉयड ऐप का बदला अंदाज, जानें क्या है नया

करीब एक साल तक टेस्ट करने के बाद, गूगल ने आकिरकार यूट्यूब के लिए एंड्रॉयड के रीडिज़ाइन किए हुए लेआउट को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि, नए डिज़ाइन में नेविगेशन बार की जगह बदल गई है। पहले यूट्यूब एंड्रॉयड ऐप में नेविगेशन बार स्क्रीन पर सबसे ऊपर था, लेकिन अब आईओएस ऐप की तरह ही स्क्रीन के निचले हिस्से पर आ गया है। रीडिज़ाइन किए गए ऐप को लेकर दावा है कि अब यूट्यूब एंड्रॉयड ऐप में नेविगेशन करन पहले से आसान होगा।

यूट्यूब एंड्रॉयड ऐप का बदला अंदाज, जानें क्या है नया
विज्ञापन
करीब एक साल तक टेस्ट करने के बाद, गूगल ने आकिरकार यूट्यूब के लिए एंड्रॉयड के रीडिज़ाइन किए हुए लेआउट को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि, नए डिज़ाइन में नेविगेशन बार की जगह बदल गई है। पहले यूट्यूब एंड्रॉयड ऐप में नेविगेशन बार स्क्रीन पर सबसे ऊपर था, लेकिन अब आईओएस ऐप की तरह ही स्क्रीन के निचले हिस्से पर आ गया है। रीडिज़ाइन किए गए ऐप को लेकर दावा है कि अब यूट्यूब एंड्रॉयड ऐप में नेविगेशन करन पहले से आसान होगा।

नए अपडेट के साथ ही, टॉप नेविगेशन बार का साइज़ छोटा हो गया है। ख़ास बात है कि अपलोड बटन, जो कि पहले एक फ्लोटिंग बटन था, उसे टॉप बार में शिफ्ट कर दिया गया है। अपलोड के अलावा, टॉप बार में मौज़ूद दूसरे विकल्प में वीडियो कास्ट करने के अलावा प्लेटफॉर्म पर वीडियो सर्च करने जैसे फ़ीचर शामिल हैं। इसके अलावा अपडेट से अकाउंट और लाइब्रेरी सेक्शन को भी अलग-अलग कर दिया गया है।

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, यूज़र को अब अपने लाइक, अपलोड, फेवरेट और प्लेलिस्ट लाइब्रेरी में मिलेंगे। जबकि अकाउंट और ऐप सेटिंग को एक्सेस करने के लिए यूज़र आइकन पर टैप करना होगा। एक कम्युनिटी मैनेजर ने हेल्प फोरम में स्पष्ट किया, ''हर टैब में आप पिछली बार कहां थे, ऐप इसे याद रखता है। उदाहरण के लिए, अगर आप अपनी होम फीड को स्क्रॉल कर रहे हैं और उसके बाद सब्सक्रिप्शन टैब में जाते हैं और फिर वापस होम में आ जाते हैं तो आप आसानी से जान सकते हैं कि आप पिछली बार कहां थे। ''

कहा जा रहा है कि एंड्रॉयड पर नए डिज़ाइन को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। लेकिन हमें अभी किसी डिवाइस पर यह अपडेट नहीं मिला है। नीचे कमेंट सेक्शन के जरिए हमें बताएं कि आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर नया डिज़ाइन देख पा रहे हैं या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , youtube, youtube android app
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »