• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • 'X' (Twitter) पर यूजर्स कमा रहे हैं लाखों रुपये! समय रहते इस तरह आप भी कर लें इस फीचर को एक्टिवेट

'X' (Twitter) पर यूजर्स कमा रहे हैं लाखों रुपये! समय रहते इस तरह आप भी कर लें इस फीचर को एक्टिवेट

X पर शेयर किए जा रहे सभी स्क्रीनशॉट असली प्रतीत नहीं होते। कुछ में कई हजार डॉलर्स की कमाई दिखाई दे रही है, जो असली नहीं लगते। इनमें से कुछ यूजर्स के पास हजार की संख्या में भी फॉलोअर्स नहीं हैं।

'X' (Twitter) पर यूजर्स कमा रहे हैं लाखों रुपये! समय रहते इस तरह आप भी कर लें इस फीचर को एक्टिवेट

X (पहले Twitter) ने हाल ही में Ads Revenue सिस्टम शुरू किया था

ख़ास बातें
  • Elon Musk के X ने हाल ही में एड रिवेन्यू सिस्टम को शुरू किया था
  • पहले यूजर के पास होना चाहिए ब्लू सब्सक्रिप्शन और कम से कम 500 फॉलोअर्स
  • पिछले तीन महीने में 1.5 करोड़ ऑर्गेनिक इंप्रेशन भी शर्तों में शामिल
विज्ञापन
YouTube क्रिएटर्स का चहेता प्लेटफॉर्म है, जो उनके ऊपर जमकर पैसा बरसाता है। वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स को उनके वीडियो पर मिलने वाले व्यूज और वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों के आधार पर पैसा देता है। कुछ ऐसा ही अब 'X' (पहले Twitter) पर भी देखने को मिल रहा है, जहां यूजर्स को उनके ट्वीट पर दिखाई जाने वाले विज्ञापनों का पैसा दिया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एड रिवेन्यू (Ad revenue) सिस्टम को हाल ही में शुरू किया था और अब यूजर्स ने 'X' पर अपनी पहली कमाई के सबूत शेयर करना शुरू कर दिए हैं।

'X' पर एड रिवेन्यू सिस्टम शुरू किए जाने के कुछ ही हफ्तों के अंदर यूजर्स ने एड से होने वाली अपनी पहली कमाई के स्क्रीनशॉट को ट्वीट करना शुरू कर दिया है। भारत समेत अन्य कई देशों के 'X' यूजर्स ने डॉलर में हुई कमाई के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। यहां तक कि कुछ लोग इस प्लेटफॉर्म से Instagram और YouTube से भी अधिक कमाई करने का दावा कर रही हैं। इन यूजर्स में कुछ भारतीय ट्विटर यूजर्स भी हैं।

आप इन ट्वीट को नीचे देख सकते हैं:-
 
 
 
 

हालांकि, X पर शेयर किए जा रहे सभी स्क्रीनशॉट असली प्रतीत नहीं होते। कुछ में कई हजार डॉलर्स की कमाई दिखाई दे रही है, जो असली नहीं लगते। इनमें से कुछ यूजर्स के पास हजार की संख्या में भी फॉलोअर्स नहीं हैं।

अच्छी बात यह है कि 'X' में कमाई करने के लिए आपको YouTube और Instagram की तरह वीडियो शेयर करने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसमें कमाई आपके ट्वीट पर 15 मिलियन से अधिक व्यूज मिलने से ही हो सकती है। 

X ने कमाई शुरू करने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। इनमें से पहली शर्त यह है कि कमाई शुरू करने से पहले आपके पास ब्लू (Blue) सब्सक्रिप्शन होना आवश्यक है, यानी आपके पास वैरिफिकेशन बैज होना चाहिए। इसके बाद आपको क्रिएटर सब्सक्रिप्शन और Ads Revenue को एक्टिवेट करना होगा। इसके अलावा, पिछले तीन महीनों में आपके ट्वीट्स पर कम से कम 1.5 करोड़ ऑर्गेनिक इंप्रेशन होने चाहिए। ऐसा करने के बाद लाखों इंप्रेशन के आधार पर कमाई शुरू होगी।

'X' से प्राप्त होने वाले पैसों को क्लेम करने के लिए आपको मॉनेटाइजेशन के ऑप्शन में जाना होगा। यहां आपको 'Join and Setup Payouts' के ऑप्शन को चुनना होगा, जिसके बाद आप Stripes पर रिडायरेक्ट होंगे और आपको यहां अपना अकाउंट सेटअप करना होगा। पैसा निकालने के लिए आपके अकाउंट में कम से कम 50 डॉलर होने चाहिए।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »