WhatsApp इस फीचर के साथ देगा Zoom और Google Duo को टक्कर

Android के लिए WhatsApp v2.20.128 Beta में इस आगामी फीचर के कुछ सबूत मिले हैं। इस फीचर को अभी तक सक्षम नहीं किया गया है, इसलिए भले ही यूज़र्स इस लेटेस्ट वर्ज़न पर हो उन्हें यह फीचर दिखाई नहीं देगा।

WhatsApp इस फीचर के साथ देगा Zoom और Google Duo को टक्कर

Zoom और Google Duo में एक साथ दर्जनों यूज़र्स ग्रुप कॉल कर सकते हैं

ख़ास बातें
  • WhstApp फिलहाल देता है चार लोगो को ग्रुुप कॉल की इजाज़त
  • Google Duo और Zoom में दर्जनों लोग एक साथ कर सकते हैं ग्रुप कॉल
  • व्हाट्सऐप भी काम कर रहा है ज़ूम और गूगल डुओ जैसे फीचर पर
विज्ञापन
WhatsApp ग्रुप कॉलिंग में पहले से अधिक यूज़र्स को जोड़ने की क्षमता पर काम कर रहा है। फिलहाल इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में चार लोग एक साथ ग्रुप कॉल कर सकते हैं, लेकिन नई रिपोर्ट ने जानकारी दी है कि डेवलपर व्हाट्सऐप के लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा में इस सीमा को चार से बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। कहीं ना कहीं इसका कारण दुनिया भर में कोरोनोवायरस के संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग हो सकती है। फिलहाल Zoom और Google Duo जैसे ऐप दर्जनों लोगों को एक साथ वीडियो कॉलिंग की अनुमति देते हैं और यही कारण है कि यह ऐप्स कुछ ही हफ्तों में दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो गई है। WhatsApp भी अब इसी फीचर को अपनाना चाहता है और ग्रुप कॉलिंग में अधिक यूज़र्स को जोड़ने का प्रयास कर रहा है।

व्हाट्सऐप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने Android के लिए WhatsApp v2.20.128 Beta और WhatsApp v2.20.129 Beta में इस नए फीचर को खोजा हैं। एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप v2.20.128 बीटा में इस आगामी फीचर के कुछ सबूत मिले हैं। इस फीचर को अभी तक सक्षम नहीं किया गया है, इसलिए भले ही यूज़र्स इस लेटेस्ट वर्ज़न पर हो उन्हें यह फीचर दिखाई नहीं देगा। फिलहाल व्हाट्सऐप में ग्रुप कॉलिंग की सीमा चार यूज़र्स की है और व्हाट्सऐप इस सीमा को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ग्रुप कॉलिंग के लिए यूज़र्स की संख्या कितनी होगी। हालांकि जाहिर है कि इस फीचर के आने के बाद ग्रुप कॉलिंग वाले सभी यूज़र्स को अपने फोन पर व्हाट्सऐप का लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करना होगा।

यह फीचर व्यावसायिक रूप से कब रोल आउट होगा, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। वेबसाइट ने चेतावनी भी जारी की है कि यह लेटेस्ट बीटा अपडेट ग्रुप कॉल फीचर में कुछ समस्याएं भी लाता है। यह भी सलाह दी गई है कि यदि यूज़र के लिए ग्रुप कॉलिंग ज्यादा महत्वपू्र्ण नहीं है, तो वह इस लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड ना करे। यह फीचर पहले iOS के लिए WhatsApp v2.20.50.23 बीटा में देखा गया था।
 
wAcallheader

इसके अलावा व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड के लिए एक और बीटा वर्ज़न WhatsApp v2.20.129 जारी किया है, जो एक नया कॉल हैडर लेकर आत है। यह बताता है कि कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  9. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  10. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »