WhatsApp वेब पर दो नए फीचर आने की ख़बर, जानें इनके बारे में

व्हाट्सऐप ऐप पर मौजूद 'पिक्चर इन पिक्चर' मोड अब डेस्कटॉप पर भी आने वाला है। जानकारी मिली है कि यह फीचर व्हाट्सऐप वेब क्लाइंट के लिए जारी किए गए अपडेट का हिस्सा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2017 13:56 IST
ख़ास बातें
  • 'पिक्चर इन पिक्चर' मोड जल्द ही व्हाट्सऐप वेब के लिए होगा रिलीज
  • यूज़र अब किसी भी ग्रुप में किसी शख्स को निजी तौर पर मैसेज भेज पाएंगे
  • व्हाट्सऐपबीटाइंफो ने इन दोनों फीचर के बारे में जानकारी सार्वजनिक की
व्हाट्सऐप ऐप पर मौजूद 'पिक्चर इन पिक्चर' मोड अब डेस्कटॉप पर भी आने वाला है। जानकारी मिली है कि यह फीचर व्हाट्सऐप वेब क्लाइंट के लिए जारी किए गए अपडेट का हिस्सा है। इसके अलावा यूज़र अब किसी भी ग्रुप में किसी शख्स को निजी तौर पर मैसेज भेज पाएंगे। इससे पहले व्हाट्सऐप द्वारा 'रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप' सेटिंग्स लाया गया था, इसकी मदद से एडमीनिस्ट्रेटर किसी भी सदस्य को मैसेज, फोटो, वीडियो, जिफ, डॉक्यूमेंट या वॉयस मैसेज भेजने पर पाबंदी लगा सकते हैं।

व्हाट्सऐप के नए फीचर की जानकारी देने के लिए मशूहर व्हाट्सऐपबीटाइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सऐप वेब क्लाइंट के 0.2.7315 वर्ज़न में दो नए फीचर आए हैं। पहला फीचर है पिक्चर इन पिक्चर मोड। इसकी मदद से यूज़र वीडियो को अलग पॉप अप स्क्रीन में देख पाएंगे। यहां प्ले/ पॉज़, वॉल्यूम और टाइमलाइन स्लाइडर जैसे नियंत्रण मौज़ूद रहते हैं। एक नया आइकन दिया गया है जिसकी मदद से पिक्चर इन पिक्चर वीडियो कंटेंट एक्टिव हो जाएगा। इस दौरान आप मौजूदा स्क्रीन पर किसी से चैट कर सकेंगे, या फिर कोई और काम करना भी संभव होगा। वीडियो से संबंधित यह फीचर ठीक उसी तरह से काम करता है जिस तरह व्हाट्सऐप मोबाइल ऐप पर। इस फीचर को ऐप में सितंबर महीने में उतारा गया था।
 

नए मोड के अलावा व्हाट्सऐप वेब में किसी ग्रुप चैट में निजी तौर पर रिप्लाई करने का विकल्प आ गया है। इसकी मदद से आप ग्रुप के किसी भी शख्स से निजी तौर पर चैट कर पाएंगे। WABetaInfo द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से लगता है कि नए विकल्प को 'Reply' और 'Forward message' के बगल में जगह मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्राइवेट रिप्लाई वाला यह फीचर जल्द ही एंड्रॉयड आईओएस और एंड्रॉयड ऐप का भी हिस्सा बनेगा।

बता दें कि इस फीचर को आप अभी व्हाट्सऐप वेब पर इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। आम यूज़र के लिए इसे जल्द ही पेश किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Internet, Social Media, WhatsApp, WhatsApp Web
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.