WhatsApp में वीडियो कॉल करना होगा आसान, जल्द आ सकता है एक नया फ़ीचर

लंबे समय तक एक टेक्स्ट-मैसेजिंग ऐप्लिकेशन रहने का बाद, पिछले साल व्हाट्सऐप में पिछले साल वीडियो कॉलिंग फ़ीचर आया। अब ऐसा लगता है कि ऐप में वीडियो कॉलिंग के लिए एक नया फ़ीचर पिक्चर-इन-पिक्चर (पीआईपी) मोड आने वाला है। व्हाट्सऐप ऐप के एंड्रॉयड ओ के डेवलेपर प्रिव्यू पर लेटेस्ट वर्ज़न 2.17.265 में इस मोड को देखा गया है।

WhatsApp में वीडियो कॉल करना होगा आसान, जल्द आ सकता है एक नया फ़ीचर
विज्ञापन
लंबे समय तक एक टेक्स्ट-मैसेजिंग ऐप्लिकेशन रहने का बाद, पिछले साल व्हाट्सऐप में पिछले साल वीडियो कॉलिंग फ़ीचर आया। अब ऐसा लगता है कि ऐप में वीडियो कॉलिंग के लिए एक नया फ़ीचर पिक्चर-इन-पिक्चर (पीआईपी) मोड आने वाला है। व्हाट्सऐप ऐप के एंड्रॉयड ओ के डेवलेपर प्रिव्यू पर लेटेस्ट वर्ज़न 2.17.265 में इस मोड को देखा गया है।

वेबबीटाइन्फो द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, बात करें आने वाले व्हाट्सऐप फ़ीचर की तो पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को एंड्रॉयड ऐप के 2.17.265 वर्ज़न में देखा गया। और इसे एंड्रॉयड ओ डेवलेपर प्रिव्यू पर डीफॉल्ट टर्न ऑन कर दिया गया। वेबबीटाइन्फोन ने आगे स्पष्ट किया कि एंड्रॉयड 8.0 ओ का अपना एपीआई है जिसे व्हाट्सऐप ने इस फ़ीचर को इनेबल करने के लिए इस्तेमाल किया।
 
whatsapp

इस फ़ीचर को एक तस्वीर के जरिए एक्शन में दिखाया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि व्हाट्सऐप यूज़र इस पिक्चर-इन-पिक्चर विंडो को स्क्रीन पर कहीं भी मूव कर सकेंगे या फिर एक एक स्थाई जगह पर ही रहेगी। इसके अलावा दूसरे ऐप में स्विच करने पर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में वीडियो कॉल जारी रहेगी, इस बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। इस बारे में स्पष्ट और ज़्यादा जानकारी मिलने के लिए अभी हमें इस फ़ीचर के ज़्यादा यूज़र को जारी किए जाने तक इंतज़ार करना होगा। लेकिन अगर यह फ़ीचर लागू हो जाता है, तो निश्चित तौर पर यहह एक काम का फ़ीचर साबित होगा, जिससे सभी एंड्रॉयड व्हाट्सऐप यूज़र को मदद मिल पाएगी।

इस नए मोड के साथ व्हाट्सऐप यूज़र, अपने टेक्स्ट मैसेज ब्राउज़ करने के साथ-साथ वीडियो चैट भी आसानी से कर पाएंगे। अभी यह फ़ीचर एंड्रॉयड ऐप पर ही देखा गया है इसलिए आईफोन में यह फ़ीचर कब तक आएगा इसके लिए इंतज़ार करने की जरूरत है। हालांकि, यह तथ्य कि नए फ़ीचर में एंड्रॉयड ओ का एपीआई इस्तेमाल किया गया है, यह थोड़ा मुश्किल लगता है।

इससे पहले इसी हफ्ते, व्हाट्सऐप आईफोन में पिन चैट, किसी भी तरह की फाइल शेयर करने जैसे कई फ़ीचर जारी किए गए थे। वहीं एंड्रॉयड ऐप में इनबिल्ट यूट्यूब प्लेबैक फ़ीचर भी देखा गया था, जिससे ऐप में ही यूट्यूब वीडियो देखना संभव हो सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp PIP Video Calling, Apps, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »