WhatsApp 'ग्रुप एडमिन' अब होंगे ज़्यादा ताकतवर, आया नया फ़ीचर

फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप के ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को और अधिकार मिलने वाले हैं। इससे अगर एडमिन चाहे तो वह ग्रुप के सदस्यों को ग्रुप में मैसेज, तस्वीरें, वीडियो, जिफ़, दस्तावेज और वॉयस मैसेजे पोस्ट करने से रोक सकता है। WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के वर्ज़न 2.17.430 में "Restricted Groups" फ़ीचर दिया है।

WhatsApp 'ग्रुप एडमिन' अब होंगे ज़्यादा ताकतवर, आया नया फ़ीचर
ख़ास बातें
  • "Restricted Groups" की सेटिंग को केवल ग्रुप एडमिन ही सक्रिय कर सकता है
  • व्हाट्सऐप के 1.2 अरब एक्टिव यूज़र हैं
  • व्हाट्सऐप ने हाल ही में "delete messages for everyone" जारी किया था
विज्ञापन
फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप के ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को और अधिकार मिलने वाले हैं। इससे अगर एडमिन चाहे तो वह ग्रुप के सदस्यों को ग्रुप में मैसेज, तस्वीरें, वीडियो, जिफ़, दस्तावेज और वॉयस मैसेजे पोस्ट करने से रोक सकता है। WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के वर्ज़न 2.17.430 में "Restricted Groups" फ़ीचर दिया है।

"Restricted Groups" की सेटिंग को केवल ग्रुप एडमिन ही सक्रिय कर सकता है। इसके बाद एडमिन तो ग्रुप में सामान्य तरीके से तस्वीरें, वीडियो, चैट व अन्य चीजें भेज सकते हैं, लेकिन अन्य सदस्यों को ऐसा करने से रोक सकते हैं।

"Restricted Groups" की सेटिंग लागू कर देने के बाद अन्य सदस्य ग्रुप में मैसेज को पढ़ तो सकेंगे, लेकिन कुछ भेज नहीं सकेंगे। उन्हें 'मैसेज एडमिन' का बटन दिया जाएगा, जिससे वे अपने मैसेज, ग्रुप एडमिन द्वारा स्वीकृति देने के बाद ही उसे ग्रुप में साझा कर पाएंगे।

व्हाट्सऐप ने इसके अलावा आने वाले अपडेट में अपडेटेड फ़ीचर, बग फिक्स और सामान्य सुधार जारी करने की घोषणा की है। व्हाट्सऐप के 1.2 अरब एक्टिव यूज़र हैं और यह दुनिया भर में 50 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें 10 भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।

नया फ़ीचर अभी डिफॉल्ट तौर पर डिसेबल रहता है और उम्मीद है कि आने वाले समय में जल्द ही इसे एक स्टेबल वर्ज़न के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। व्हाट्सऐप ने हाल ही में "delete messages for everyone" जारी किया था जिसके जरिए यूज़र किसी ग्रुप या यूज़र को भेजे गए मैसेज को वापस ले सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Social, WhatsApp, WhatsApp Group Admin

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  10. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »