इन 5 WhatsApp फीचर्स के आने से बढ़ जाएगा ऐप चलाने का मज़ा

आज हम यहां कुछ ऐसे ही आगामी व्हाट्सऐप फीचर्स (Upcoming WhatsApp Features) की बात करेंगे। चलिए नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही जरूरी फीचर्स पर, जो आने वाले महीनों में हमें व्हाट्सऐप में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध होंगे।

इन 5 WhatsApp फीचर्स के आने से बढ़ जाएगा ऐप चलाने का मज़ा

WhatsApp काफी लंबे समय से Multi-Device सपोर्ट फीचर पर काम कर रहा है

ख़ास बातें
  • WhatsApp लंबे समय से कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है
  • इनमें से 5 अहम फीचर्स के बारे में इस लिस्ट में बताया गया है
  • Multi-Device सपोर्ट और Read Later फीचर हैं सबसे बहुप्रतीक्षित फीचर्स
विज्ञापन
Facebook के खरीदें जाने के बाद से हमने WhatsApp में कई बदलाव देखे हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग दिग्गज लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है और कई नए फीचर्स पर काम भी चालू है। आए दिन कंपनी द्वारा नए फीचर्स को टेस्ट करने की खबरे भी सुनने में आ रही है। मल्टी-डिवाइस सपोर्ट (WhatsApp Multi-Device Support), डिसअपीयरिंग फोटो (WhatsApp Disappearing Photos) और रीड लेटर (WhatsApp Read Later) जैसे काम के फीचर्स के अलावा व्हाट्सऐप कई अन्य फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। आज हम यहां कुछ ऐसे ही आगामी व्हाट्सऐप फीचर्स (Upcoming WhatsApp Features) की बात करेंगे। बिना देरी किए चलिए नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही जरूरी फीचर्स पर, जो आने वाले महीनों में हमें व्हाट्सऐप में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Multi-Device Support

सबसे पहला और कई लोगों के लिए सबसे अहम फीचर मल्टी-डिवाइस सपोर्ट है। फिलहाल WhatsApp में आप एक बार में एक अकाउंट को केवल एक ही डिवाइस में चला सकते हैं। इसका मतलब यह है कि यदि आप अपनी प्राइमरी डिवाइस में इस्तेमाल किए जाने वाले नंबर को किसी साथ-साथ किसी दूसरे डिवाइस में रजिस्टर नहीं कर सकते हैं। यदि आप अपने नंबर को किसी नए डिवाइस में रजिस्टर करते हैं, तो आपका अकाउंट पिछले डिवाइस से हट जाएगा। हालांकि Multi-Device Support के आने से ऐसा नहीं होगा। कंपनी इस नए फीचर पर लंबे समय से काम कर रही है और खबरों की मानें तो अब WhatsApp में Multi-Device सपोर्ट आने में ज्यादा समय नहीं बचा है।
 

Read Later

WhatsApp में हमारे पास किसी चैट को आर्काइव करने का विकल्प होता है। आप अपनी जरूरी चैट को आर्काइव कर सकते हैं और उन्हें लंबे समय तक बैकग्राउंड में संभाल के रख सकते हैं। WhatsApp Read later फीचर भी इसी तरह का फीचर हो सकता है। खबर है कि इस फीचर के आने के बाद लोग किसी चैट को रीड लेटर में भेज सकते हैं, जिसके बाद उस चैट में आए नए मैसेज का नोटिफिकेशन नहीं आएगा और आप अपनी मर्ज़ी से चैट के सभी मैसेज बाद में पढ़ सकते हैं।
 

WhatsApp Disappearing Photos, Voice Notes Speed

व्हाट्सऐप ने हाल ही में Disappearing Messages फीचर रोलआउट किया था, जिसे एक्टिवेट करने पर किसी भी चैट में भेजे गए मैसेज 7 दिनों बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं। अब कंपनी Disappearing Photos फीचर पर काम करती प्रतीत होती है। एक रिपोर्ट का दावा है व्हाट्सऐप डिसअपीयरिंग फोटो फीचर पर काम कर रहा है, जिसके तहत मैसेज की तरह निर्धारित समय सीमा के बाद भेजी गई फोटो अपने आप डिलीट हो जाएगी। इतना ही नहीं समान रिपोर्ट यह भी दावा करती है कि कंपनी वॉयस मैसेज की स्पीड बदने के विकल्प पर भी काम कर रही है। यदि यह फीचर आता है, तो यूज़र्स प्राप्त हुए वॉयस मैसेज की स्पीड को बढ़ा सकेंगे।
 

Instagram Reels on WhatsApp

Facebook अपने सभी प्लेटफॉर्म को किसी न किसी तरीके से एक-दूसरे से जोड़ने की कोशिश करती है। कुछ ऐसा ही कंपनी आने वाले समय में WhatsApp के साथ भी कर सकती है। कंपनी अपने फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram के Reels फीचर को व्हाट्सऐप के साथ जोड़ सकती है। यदि यह फीचर शुरू किया जाता है, तो व्हाट्सऐप यूज़र्स अपने ऐप पर ही Instagram Reels भी देख सकेंगे। खबरों की मानें, तो इस फीचर को वर्तमान में टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि फीचर कब जाएगा, इसे लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है। व्हाट्सऐप ने फिलहाल इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी भी साझा नहीं की है।
 

Join Missed Group Calls

Google Duo या कुछ अन्य वीडियो कॉलिंग ऐप्स अपने यूज़र्स को चालू ग्रुप कॉल में दोबारा जॉइन करने की इजाजत देते हैं। आने वाले समय में व्हाट्सऐप भी इस फीचर को ऐप में शामिल कर सकता है। इस अपडेट के बाद, यूज़र्स चालू वीडियो कॉल में बीच में जॉइन करने में सक्षम होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »