WhatsApp के आर्काइव चैट्स को रिप्लेस करेगा नया 'Read Later' फीचर, जानें सब कुछ...

यूज़र्स इस लिस्ट में उन लोगों व ग्रुप को शामिल कर सकते हैं, जिनके मैसेज उनके लिए जरूरी नहीं है। जिन यूज़र्स के मैसेज आप बाद में पढ़ना चाहते हैं, आप उन्हें Read Later लिस्ट में डाल सकते हैं।

WhatsApp के आर्काइव चैट्स को रिप्लेस करेगा नया 'Read Later' फीचर, जानें सब कुछ...

Read Later फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है

ख़ास बातें
  • मौजूदा Archived Chats को रिप्लेस करेगा नया फीचर
  • एंड्रॉयड के लिए नए व्हाट्सऐप v2.21.2.2 बीटा में दिखा Read Later फीचर
  • iPhone के लिए WhatsApp 2.20.130.16 बीटा में भी दिख चुका है ये फीचर
विज्ञापन
WhatsApp इन दिनों कथित रूप से नए Read Later फीचर पर काम कर रहा है, जो कि मौजूदा आर्काइव चैट्स का अपग्रेड वर्ज़न होगा। Read Later, जैसे कि नाम से समझ आता है, इस लिस्ट में जुड़ी सभी चैट्स को म्यूट कर दिया जाएगा। जब भी इन चैट्स का कोई नया मैसेज आएगा, आपको उसका नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं होगा। यूज़र्स इस लिस्ट में उन लोगों व ग्रुप को शामिल कर सकते हैं, जिनके मैसेज उनके लिए जरूरी नहीं है। जिन यूज़र्स के मैसेज आप बाद में पढ़ना चाहते हैं, आप उन्हें Read Later लिस्ट में डाल सकते हैं।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में नए Read Later की जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा में देखा गया है। एंड्रॉयड बीटा के लिए नए व्हाट्सऐप v2.21.2.2 में यह Read Later फीचर दिखा है। आपको बता दें, नवंबर महीने में भी आईओएस बीटा v2.20.130.16 के लिए नए व्हाट्सऐप में इस फीचर को देखा गया था। यकिनन यह फीचर फिलहाल अंडर डेवलपमेंट स्टेज पर है, और अभी आप इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकते भले ही आपके पास लेटेस्ट बीटा इंस्टॉल क्यों न हो। जब भी यह फीचर टेस्टिंग के लिए तैयार हो जाएगा, वैसे ही व्हाट्सऐप इसे बीटा यूज़र्स के लिए ज़ारी कर देगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट बताती है कि Read Later फीचर बिल्कुल वहीं स्थित होगा जहां Archived Chats स्थित होती हैं। इस पर टैप करने पर आपको इंट्रोडक्टरी बैनर नज़र आएगा, जिस पर लिखा होगा "रुकावटों को कम करने के लिए, नए मैसेज के साथ चैट यहां मौजूद रहेगी और इसका आपको कोई नोटिफिकेशन नहीं दिया जाएगा।" ट्रैकर की रिपोर्ट यह भी बताती है कि व्हाट्सऐप इस फंक्शन को इम्प्रूव करने पर काम कर रहा है।

यूज़र कथित रूप से Read Later फीचर को चैट सेटिंग के टॉगल में जाकर आसानी से ऑफ भी कर सकते हैं। फीचर ऑफ होने के बाद रीड लेटर के सभी मैसेज उस लिस्ट से मिटकर सीधे आपकी चैट में नज़र आने लगेंगे। फिलहाल, इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि यह फीचर सभी यूज़र्स के लिए कब रोलआउट किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Read Later
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »