WhatsApp अकाउंट को जल्द एक से अधिक डिवाइस पर चला सकेंगे यूज़र्स!

WhatsApp ज़र्स को चैट में सूचित करेगा यदि उनको संपर्क करने वाले व्यक्ति ने एक नया डिवाइस जोड़ा है। आगामी अपडेट में Expiring Message फीचर भी दिया जाएगा।

WhatsApp अकाउंट को जल्द एक से अधिक डिवाइस पर चला सकेंगे यूज़र्स!

WhatsApp Beta Android को हाल ही में v2.20.110 अपडेट मिला है

ख़ास बातें
  • WhatsApp जल्द ही Expiring Message फीचर भी ला सकता है
  • इसे पहले Disappearing Messages या Delete Messages फीचर कहा जा रहा था
  • जल्द ही यूज़र्स एक नंबर को एक से अधिक डिवाइस पर रजिस्टर कर सकेंगे
विज्ञापन
WhatsApp पिछले कुछ समय से कथित तौर पर अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट पर काम कर रही है। इस फीचर को पिछले साल नवंबर में iPhone के लिए व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न में देखा गया था। कई डिवाइस पर एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को चलाने का फीचर एक दिन पहले जारी किए गए एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा अपडेट में भी नहीं दिया गया है। WhatsApp के मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है, क्योंकि यह फीचर यूज़र्स को एक समय में एक से अधिक डिवाइस पर अपने अकाउंट का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। फिलहाल यूज़र अपने एक अकाउंट को केवल एक डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकता है। एक ही अकाउंट को दूसरी डिवाइस पर रजिस्टर करने पर पहली डिवाइस से व्हाट्सऐप अपने आप लॉग-आउट हो जाता है।

WABetaInfo द्वारा मल्टी-प्लेटफॉर्म फीचर को Android के लिए बनाए गए WhatsApp v2.20.110 Beta में देखा गया था। यह अभी भी डेवलपिंग मोड पर है और इसे ऐप में सक्षम नहीं किया गया है, जिसका मतलब है कि आप इसे देख नहीं सकते हैं भले ही आप लेटेस्ट बीटा चला रहे हो।
 
whatsapp

WABetaInfo ने सबूत पाए हैं कि व्हाट्सऐप यूज़र्स को चैट में सूचित करेगा यदि उनको संपर्क करने वाले व्यक्ति ने एक नया डिवाइस जोड़ा है। क्योंकि व्हाट्सऐप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है, इसलिए जब भी कोई यूज़र WhatsApp में एक नया डिवाइस जोड़ेगा, तो ऐप को उसकी एन्क्रिप्शन की को बदलना होगा।

इसके अलावा लेटेस्ट बीटा हमें आगामी फीचर पर अधिक जानकारी भी देता है। इसमें यूज़र्स दोनों पार्टियों के लिए मैसेज को अपने आप से हटा सकेंगे। इस सुविधा को पहले Disappearing Messages या Delete Messages कहा जा रहा था, लेकिन अब इसे Expiring Message कहा जाएगा। यह फीचर केवल ग्रुप चैट में एडमिन के लिए होगा, जबकि व्यक्तिगत चैट में इस फीचर का इस्तेमाल दोनों पक्ष कर सकेंगे। जब किसी भी एक चैट में यह एक्सपायरिंग मैसेज फीचर ऑन होगा तो, व्हाट्सऐप चैट लिस्ट में प्रोफ़ाइल पिक्चर पर एक इंडिकेटर दिखाएगा। यही इंडिकेटर चैट में भी उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  2. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  3. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  4. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  5. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  6. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  7. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  8. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  9. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  10. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »