• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp iOS प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट कैप्चर पर लगाएगा रोक

WhatsApp iOS प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट कैप्चर पर लगाएगा रोक

WhatsApp नए फीचर पर काम कर रहा है जो कि यूजर्स को iOS डिवाइसेज पर प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से रोक देगा।

WhatsApp iOS प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट कैप्चर पर लगाएगा रोक

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp नए फीचर पर काम कर रहा है।

ख़ास बातें
  • नया फीचर iOS डिवाइस पर प्रोफाइल फोटो स्क्रीनशॉट लेने से रोक देगा।
  • WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से सुझाव मिलता है।
  • यह ऐप के आगामी अपडेट में शामिल किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो कि यूजर्स को iOS डिवाइसेज पर प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से रोक देगा। प्राइवेसी को मजबूत करने के लिए Meta के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यह कदम उठाने जा रही है। यहां हम आपको WhatsApp के कथित फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से सुझाव मिलता है कि एक मैसेज यूजर्स को जानकारी देगा कि ऐप के अंदर सभी यूजर्स की प्राइवेसी की सिक्योरिटी के लिए प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट कैप्चर करने पर रोक लगा दी गई है।

इस फीचर का उद्देश्य यूजर्स को दूसरे यूजर की साफ सहमति के बिना प्रोफाइल फोटो को कैप्चर करने और फैलाने से रोककर प्राइवेसी को मजबूत करना है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति अभी भी फोटो को कैप्चर करने के लिए ऑप्शनल डिवाइसेज या कैमरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्क्रीनशॉटिंग पर इन-ऐप प्रतिबंध से प्रोफाइल फोटो के गैरजरूरी शेयर करने में काफी कमी आने की उम्मीद है।

यह आगामी वॉट्सऐप फीचर यूजर्स को स्क्रीनशॉट लेने से रोककर, प्रोफाइल फोटो के गलत इस्तेमाल या मंजूरी के बिना फैलाने के जोखिम को कम करने में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वर्तमान में इस फीचर पर काम चल रहा है। यह ऐप के आगामी अपडेट में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

इसके साथ ही वॉट्सऐप कथित तौर पर एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर यूजर्स एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए एक और फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। "फिल्टर" नाम का यह नया फीचर यूजर्स को चैट टैब से अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट और ग्रुप की लिस्ट को तेजी से कंपाइल करने के लिए एक अलग टूल प्रदान करेगी। यह अतिरिक्त यूजर्स को फेवरेट कॉन्टैक्ट और ग्रुप के साथ खास चैट तक आसान एक्सेस और प्राथमिकता प्रदान करके बेहतर कम्युनिकेशन एक्सीपीरियंस प्रदान करेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »