WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय करेगी

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा की टेस्टिंग हो रही है
  • "quick forward" बटन को हटाने के बारे में भी विचार
  • दुनियाभर में सबसे ज़्यादा मैसेज और वीडियो फॉरवर्ड भारत में होते हैं
विज्ञापन
WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय करेगी। दरअसल, हाल के दिनों व्हाट्सऐप के ज़रिए भेजे गए अफवाहों के कारण भीड़ द्वारा दर्जनों लोगों की हत्या के कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद से व्हाट्सऐप द्वारा ऐसा कुछ कदम उठाए जाने का अनुमान था।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह भारत में WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा की टेस्टिंग कर रही है जहां दुनियाभर में सबसे ज़्यादा मैसेज और वीडियो फॉरवर्ड किए जाते हैं। कंपनी की योजना है कि भारत में मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा पांच कर दी जाए। इसके अलावा मैसेज के बगल में नज़र आने वाले में "quick forward" बटन को हटाने के बारे में भी विचार किया जा रहा है।

वहीं, व्हाट्सऐप के ग्लोबल वर्ज़न में कंपनी मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा 20 रखेगी। गौर करने वाली बात है कि भारत में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल राजनीतिक पार्टियां जनता से जुड़ने के लिए करती रही हैं। जिसमें व्हाट्सऐप फॉरवर्ड मैसेज का सबसे अहम योगदान है।

इससे पहले, WhatsApp ने एक नया फीचर रोलआउट किया था जिससे यूज़र को यह पता चल जाता है कि उसको मिला हुआ मैसेज फॉरवर्ड किया गया है या नहीं। इस फीचर की झलक हमें पहले ही WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर मिली थी। व्हाट्सऐप के इस फीचर में मुख्य तौर पर सभी फॉरवर्ड किए हुए मैसेज में 'Forwarded' का लेबल लगा हुआ आता है। इससे कोई भी यूज़र यह जान जाएगा कि उस मैसेज को सेंडर द्वारा ही लिखा गया है, या किसी और यूज़र के भेजे मैसेज को आगे बढ़ा दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Fake News, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »