• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • इन फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp, ऐसे करें चेक कहीं आपका फोन भी तो नहीं इसमें शामिल

इन फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp, ऐसे करें चेक कहीं आपका फोन भी तो नहीं इसमें शामिल

वॉट्सऐप इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन में काम करना बंद कर रहा है।

इन फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp, ऐसे करें चेक कहीं आपका फोन भी तो नहीं इसमें शामिल

Photo Credit: Unsplash

WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।
  • WhatsApp ऑडियो कॉलिंग से लेकर वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है।
  • WhatsApp पर फोटो, वीडियो और फाइल एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन
WhatsApp आज के समय में दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। अगर आप भी WhatsApp उपयोग करते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी साबित हो सकता है। जी हां अपडेटेड सॉफ्टवेयर जरूरतों के चलते वॉट्सऐप कई पुराने स्मार्टफोन पर काम करना बंद हुआ है। Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने न्यूनतम ऑपरेटिंग सिस्टम स्टैंडर्ड को बढ़ाया है, जिससे उन डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद हो जाएगा जो नए स्टैंडर्ड को पूरा नहीं कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से डिवाइस अब वॉट्सऐप का सपोर्ट नहीं कर पाएंगे।
 
Latest and Breaking News on NDTV

अगर यूजर्स WhatsApp का उपयोग करना चाहते हैं तो iPhone के लिए iOS 15.1 या उसके बाद के वर्जन में अपडेट करना होगा, वहीं एंड्रॉयड के लिए Android 5.1 या बाद के वर्जन में अपडेट करना होगा। पुराने सिस्टम पर चलने वाले डिवाइस अब वॉट्सऐप के मैसेजिंग और कॉलिंग फीचर का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

वॉट्सऐप का सपोर्ट बंद होने वाले आईफोन में iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus शामिल हैं। हालांकि iPhone 6s, 6s Plus और SE (फर्स्ट जेन) अभी भी कंपेटिबल हैं, क्योंकि उन्हें अभी भी अपडेट किया जा सकता है।

Android यूजर्स के लिए Samsung Galaxy S4, Galaxy Note 3, Sony Xperia Z1, LG G2, Huawei Ascend P6, Moto G (फर्स्ट जेन) और HTC One X जैसे डिवाइस वॉट्सऐप का सपोर्ट नहीं करेंगे। Android 5.0 या उससे पहले वाले वर्जन पर काम करने वाला कोई भी फोन प्रभावित होगा।


कैसे चेक करें अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम

  • आईफोन के लिए यूजर्स को सबसे पहले सेटिंग्स में जाना है, उसके बाद जनरल में जाना है और इन्फॉर्मेशन पर जाना है फिर आईओएस वर्जन चेक करना है।
  • एंड्रॉयड फोन के लिए यूजर्स को सबसे पहले सेटिंग्स में जाना है, फिर अबाउट फोन में जाना है और एंड्रॉयड वर्जन चेक करना है।

WhatsApp जैसे ऐप के साथ कंपेटिबिलिटी देखने के लिए अपने डिवाइस के ओएस वर्जन को चेक करना बहुत जरूरी है, क्योंकि ऐसे प्लेटफॉर्म लगातार अपनी न्यूनतम सिस्टम जरूरतों को अपडेट करते हैं। अगर आप बिना किसी रुकावट के वॉट्सऐप का उपयोग जारी रखना चाहते हैं तो डिवाइस को अपग्रेड करें या नया डिवाइस ले सकते हैं। 


WhatsApp क्यों करता है कुछ फोन का सपोर्ट करना बंद


WhatsApp अपने नियमित सिस्टम रिव्यू के तौर पर कुछ पुराने फोन के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है। Meta के अनुसार, हर साल वे यह जांच करते हैं कि कौन से डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम पुराने हो चुके हैं, उनमें कम एक्टिव यूजर्स हैं, जरूरी सिक्योरिटी अपडेट की कमी है या अब जरूरी ऐप फीचर्स का सपोर्ट नहीं करते हैं। इन डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद करके WhatsApp मौजूदा प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी और नए फीचर्स को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Support, WhatsApp Features, Android, iPhone, Apple
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  2. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  3. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  4. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  5. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  6. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  7. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  8. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  9. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  10. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »