Google Messages ऐप में अब मिलेंगे WhatsApp जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ

Google ने बीते हफ्ते अपने Google Messages ऐप के लिए कई नए फीचर की घोषणा की है।

Google Messages ऐप में अब मिलेंगे WhatsApp जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ

Photo Credit: Google

Google Messages में नए फीचर्स आ रहे हैं।

ख़ास बातें
  • Google Messages ऐप के लिए कई नए फीचर की घोषणा की है।
  • Google Messages ऐप में डिलीट फॉर एवरीवन बड़े स्तर पर उपलब्ध हो गया है।
  • Google Messages ऐप में नोटिफिकेशन स्नूज करने की सुविधा भी शामिल है।
विज्ञापन
Google ने बीते हफ्ते अपने Google Messages ऐप के लिए कई नए फीचर की घोषणा की है। इसमें RCS चैट में सभी के लिए नोटिफिकेशन स्नूज करने और टेक्स्ट मैसेज डिलीट करने की सुविधा शामिल है। ये फीचर्स अब स्टेबल यूजर्स के लिए बड़े स्तर पर उपलब्ध हैं। यह फीचर यूजर्स को रिसिव होने वाले मैसेज के लिए नोटिफिकेशन स्नूज करने देता है। वहीं दूसरा ऑप्शन चैट में शामिल सभी लोगों के लिए मैसेज डिलीट करने की सुविधा देता है, जो WhatsApp पर मौजूदा ऑप्शन के समान है। हालांकि, Google Messages ऐप के पुराने वर्जन पर मौजूद लोग अभी भी डिलीट किए गए टेक्स्ट देख पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Google Messages में नए फीचर


Google Messages में डिलीट फॉर एवरीवन ऑप्शन पर भी कुछ महीनों से काम चल रहा है। इसे सबसे पहले फरवरी में ऐप के कोड में देखा गया था। कंपनी ने इसे बीटा यूजर्स के लिए जारी किया था। अब इसे Google Messages ऐप में बड़े स्तर पर उपलब्ध करा दिया गया है। किसी मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करने पर और फिर ट्रैश बटन पर टैप करने से दो ऑप्शन डिलीट फॉर एवरीवन और डिलीट फॉर मी आते हैं। पहला ऑप्शन इसे भेजने वाले और रिसीवर दोनों के डिवाइस से हटा देता है।

हालांकि, यह RCS चैट तक ही सीमित है और सभी यूजर्स के लिए नॉन RCS मैसेज हटाए नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा Google Messages ऐप के पुराने वर्जन को चलाने वाले डिवाइस पर मैसेज अभी भी नजर आ सकते हैं। चैट पेज के लिए एक और नया फीचर इसमें मदद करता है जो उन कॉन्टैक्ट को दिखाता है जिनके फोन पर RCS चालू है। इस बीच Google ने मैसेज ऐप पर स्नूज नोटिफिकेशन फीचर भी पेश किया है। ऐप के होम पेज से किसी कंवर्सेशन पर लॉन्ग प्रेस करने पर एक नई विंडो खुलती है, जिसमें अलग-अलग समय अवधि दिखती है। यूजर्स एक घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे और हमेशा के लिए बातचीत के लिए नोटिफिकेशन स्नूज करना चयन कर सकता है। इसके बाद बातचीत ग्रे हो जाएगी, जिसके नीचे चयनित समय या तारीख नजर आएगी। 

Google का कहना है कि अन्य मेंबर्स को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि आपने चैट के लिए नोटिफिकेशन स्नूज किया है। यूजर्स स्नूज को अनडू करने के लिए स्टेप्स को रिपीट कर सकते हैं। जून 2025 के लिए Google Messages अपडेट के तौर पर टेक दिग्गज ने RCS ग्रुप चैट के लिए पर्सनलाइजेशन की भी घोषणा की है, जहां यूजर्स इसके लिए एक कस्टम आइकन और यूनिक नाम सेट कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Messages, Google Messages Features, WhatsApp, Google
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »