WhatsApp ग्रुप में आप नहीं भेज पा रहे हैं कोई मैसेज, यह है वजह...

नए फीचर की मदद से किसी भी WhatsApp ग्रुप में एडमिन उस ग्रुप के अन्य सदस्यों को मैसेज भेजने पर रोक लगा सकता है।

WhatsApp ग्रुप में आप नहीं भेज पा रहे हैं कोई मैसेज, यह है वजह...
ख़ास बातें
  • Whatsapp ग्रुप में 'सेंड मैसेज़ेज' पर्मिशन फीचर को लाया जा रहा है
  • 'Send Messages' टैब WhatsApp आईफोन और एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध
  • ग्रुप सेटिंग्स में एडिट ग्रुप इंफो का भी विकल्प है
विज्ञापन
बीते हफ्ते पहले यह खबर आई कि Whatsapp ग्रुप में 'सेंड मैसेज़ेज' पर्मिशन फीचर को लाया जा रहा है। इस फीचर को अपडेट के ज़रिए लेटेस्ट एंड्रॉयड (बीटा) और आईफोन ऐप का हिस्सा बनाया जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार को WhatsApp ने इस फीचर को आधिकारिक तौर पर यूज़र के लिए रोलआउट करने की जानकारी दी। इस फीचर की मदद से किसी भी WhatsApp ग्रुप में एडमिन उस ग्रुप के अन्य सदस्यों को मैसेज भेजने पर रोक लगा सकता है। यह फीचर अब Android और iPhone के स्टेबल वर्ज़न पर उपलब्ध है। नया 'Send Messages' टैब आईफोन ऐप के 2.18.70 वर्ज़न और एंड्रॉयड 2.18.201 वर्ज़न पर उपलब्ध है।

WhatsApp ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "आज हम नए ग्रुप सेटिंग को लॉन्च कर रहे हैं जहां सिर्फ एडमिन ही किसी ग्रुप में मैसेज भेज सकेंगे। इस फीचर की ज़रूरत स्कूल, कम्युनिटी और अहम जानकारियों से संबंधित ग्रुप में महसूस हो रही थी, जहां एडमिन एक तरफा मैसेज के ज़रिए संवाद बनाए रखना चाहते थे।" यह फीचर एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन के लिए उपलब्ध होगा।
 
whatsapp

इस फीचर को इस्तेमाल में लाने के लिए आपको WhatsApp ग्रुप का एडमिन होना चाहिए। इसके बाद व्हाट्सऐप ग्रुप को खोलें। अब Group Info > tap Group Settings > Send Messages में जाएंगे। इस पर क्लिक करने पर दो विकल्प आएंगे। All Participants - इस पर क्लिक करने के बाद उस ग्रुप में सभी सदस्य मैसेज भेज पाएंगे। Only Admins चुनने पर ग्रुप एडमिन को ही मैसेज भेजने की इजाज़त होगी। सेटिंग्स में किए गए बदलाव की जानकारी ग्रुप में ब्रॉडकास्ट मैसेज के ज़रिए दी जाएगी। अगर ऑनली एडमिन्स वाले विकल्प को चुना जाता है तो मैसेज फील्ड में "Only admins can send messages" लिखा हुआ आएगा।

ग्रुप सेटिंग्स में एडिट ग्रुप इंफो का भी विकल्प है। इसकी मदद से एडमिन यह तय कर सकते हैं कि ग्रुप के सभी सदस्य ग्रुप डिसक्रिप्शन को एडिट कर सकते हैं या नहीं। अगर ग्रुप में एक भी एडमिन है तो दोनों ही फीचर को एक्सेस किया जा सकता है।

WhatsApp के लिए ग्रुप एडमिन कंट्रोल को सबसे पहले मई में रिलीज किया गया था। इस दौरान ग्रुप एडमिन को ग्रुप डिसक्रिप्शन और आइकन को बदलने के अधिकार तय की सुविधा दी गई थी। इसके अलावा ग्रुप एडमिन अन्य सदस्यों के अधिकार कम कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6e 5G Launched With 6,500mAh Battery, Know Price, Specifications
  2. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  4. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  5. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  6. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  9. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  11. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  12. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  13. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  3. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  5. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  6. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
  7. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  9. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  10. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »