WhatsApp नए कॉल बटन के साथ ला सकता है दो और नए फीचर्स

WhatsApp वॉलपेपर इम्प्रूवमेंट्स पर भी काम कर रहा है। नई इम्प्रूवमेंट्स चैट में सॉलिड वॉलपेपर पर डूडल जोड़ने की क्षमता लेकर आएगी।

WhatsApp नए कॉल बटन के साथ ला सकता है दो और नए फीचर्स

WhatsApp ऐप में जोड़ सकता है ‘Add Wallpaper Doodles’ विकल्प

ख़ास बातें
  • WhatsApp के नए कॉल बटन फीचर पर फिलहाल काम चल रहा है
  • कॉल बटन के साथ दिया जा सकता है नया कैटालॉग शॉर्टकट
  • एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.20.200.3 बीटा में दिखें यह नए फीचर
विज्ञापन
WhatsApp इन दिनों कथित तौर पर कई इम्प्रूवमेंट्स पर काम कर रहा है, और उनमे से कुछ इम्प्रूवमेंट्स लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा में देखने को मिला है। इसमें बिजनेस अकाउंट के लिए नए कैटालॉग शॉर्टकट शामिल हैं, जो कि उनके प्रोटक्ट पोर्टफोलियो को क्विक एक्सेस प्रदान करेगा। इसके अलावा ऐप में नया ‘Add WhatsApp Doodles' विकल्प भी जोड़ा जाएगा, जो कि फिलहाल अंडर डेवलपमेंट में है। यह फीचर यूज़र्स को सॉलिड वॉलपेपर को थोड़ा फैंसी बनाने में मदद करेगा। साथ ही एक नया ‘Call' बटन फीचर पर भी काम चल रहा है। यह नया कॉल बटन वीडियो कॉलिंग और वॉयस कॉलिंग का थोड़ा बदला हुआ अवतार होगा, जिसमें यूज़र्स को इन दोनों ही कॉलिंग का विकल्प एक बटन में प्राप्त होगा।

WhatsApp के नए फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.200.3 बीटा में कुछ नए फीचर्स की खोज़ की है। इन फीचर्स में सबसे पहले फीचर है बिजनेस चैट्स में कैटालॉग क्विक शॉर्टकट का जोड़ना। कैटालॉग का आइकन ऐप में कॉल बटन के बिल्कुल बगल में स्थित किया जा सकता है। फिलहाल इस पर काम चल रहा है, अभी लेटेस्ट बीटा यूज़र्स भी इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

इसके अलावा, व्हाट्सऐप नए कॉल बटन फीचर पर काम कर रहा है, जो कि वॉयस कॉल और वीडियो कॉल का कॉम्बिनेशन होगा। फिलहाल, ऐप में वीडियो कॉल के लिए और वॉयस कॉल के लिए अलग-अलग आइकन दिए गए हैं, लेकिन नया बटन इन दोनों ही कॉल को एक में पेश करेगा। जब भी आप कॉल करने के लिए इस बटन पर क्लिक करेंगे, तो आपको वीडियो कॉल व वॉयस कॉल का चुनाव करना होगा। इस फीचर पर भी फिलहाल काम चल रहा है, माना जा रहा है कि इसे भविष्य में आने वाले बिल्ड में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

ट्रैकर का कहना है कि नया कॉल बटन शुरुआती रूप में केवल बिजनेस चैट्स के लिए ही व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होगा, लेकिन बाद में इस फीचर को सभी के लिए मुहैया करा दिया जाएगा।

व्हाट्सऐप इसके अलावा कुछ वॉलपेपर इम्प्रूवमेंट्स पर भी काम कर रहा है, जिसकी खबर पहले भी सामने आ चुकी है। नई इम्प्रूवमेंट्स चैट में सॉलिड वॉलपेपर पर डूडल जोड़ने की क्षमता लेकर आएगी। एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.20.200.3 बीटा में नया ‘Add WhatsApp Doddles' विकल्प देखने को मिला है। यह फीचर भी अभी बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है, इसे केवल कोड्स में खोजकर निकाला गया है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »