WhatsApp चैट्स पर सेट कर सकेंगे अलग-अलग वॉलपेपर: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, जब यूज़र्स ऐप में डिफॉल्ट वॉलपेपर चुनेंगे, तो उनसे पूछा जाएगा कि क्या वे WhatsApp वॉलपेपर ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह आधिकारिक व्हाट्सऐप ऐप है, जो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वॉलपेपर्स प्रदान करेगा।

WhatsApp चैट्स पर सेट कर सकेंगे अलग-अलग वॉलपेपर: रिपोर्ट

WhatsApp का नया वॉलपेपर फीचर फिलहाल अंडर डेवलपमेंट है

ख़ास बातें
  • WhatsApp का नया फीचर फिलहाल बीटा यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है
  • यह फीचर इससे पहले iOS पर भी कथित रूप से किया गया था स्पॉट
  • कथित रूप से चैट ऐप के स्टोरेज सेक्शन को भी रीडिज़ाइन कर रहा है व्हाट्सऐप
विज्ञापन
WhatsApp कथित रूप से नए वॉलपेपर फीचर पर काम कर रहा है, जो कि यूज़र्स को अलग-अलग चैट्स में अलग-अलग वॉलपेपर्स सेट करने में मदद करेगा। इससे पहले यह नया फीचर iOS बीटा वर्ज़न में स्पॉट किया गया था, और अब एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए भी इस फीचर पर काम करना शुरू कर दिया गया है। एंड्रॉयड के लिए WhatsApp v2.20.199.5 बीटा में इस फीचर पर डेवलपमेंट देखी गई है। जैसे कि हमने बताया फिलहाल यह फीचर अंडर डेवलपमेंट में है, तो इस वजह से यह फीचर अभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है। न ही बीटा वर्ज़न के यूज़र्स अभी इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। माना जा रहा है कि व्हाट्सऐप भविष्य में इस फीचर को बीटा यूज़र्स के लिए ज़ारी करेगा और फिर सभी के लिए इस फीचर को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

WABetaInfo ने एंड्रॉयड के लिए नया वॉलपेपर फीचर WhatsApp v2.20.199.5 बीटा में देखा। व्हाट्सऐप ट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार, जब यूज़र्स ऐप में डिफॉल्ट वॉलपेपर चुनेंगे, तो उनसे पूछा जाएगा कि क्या वे व्हाट्सऐप वॉलपेपर ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह आधिकारिक व्हाट्सऐप ऐप है, जो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वॉलपेपर्स प्रदान करेगा। यह ऐप Google Play पर भी लिस्ट है और इसे आखिरी बार 2011 में अपडेट किया गया था। जैसे ही वॉलपेपर फीचर लाइव हो जाएगा, व्हाट्सऐप इस ऐप को नए विकल्पों के साथ अपडेट कर देगा।
 
whatsapp webatinfo

जैसे कि हमने बताया यह नया वॉलपेपर फीचर यूज़र्स को अलग-अलग चैट्स में अलग-अलग वॉलपेपर सेट करने की इज़ाजत देता है, यह बिल्कुल वैसे ही है जैसे पहले iOS में देखा गया था। WABetaInfo का कहना है कि यह फीचर एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए भी भविष्य में ज़ारी करा जाएगा, हालांकि सटिक रोलआउट तारीख अभी साफ नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि WhatsApp कथित रूप से अपने चैट ऐप के स्टोरेज सेक्शन को रीडिज़ाइन करने पर काम कर रहा है, ताकि यूज़र्स आसानी से स्टोरेज मैनेज कर सकें और गैरजरूरी फाइल्स को डिलीट करके स्पेस बना सकें। इस रीडिज़ाइन फीचर में टॉप पर स्टोरेज बार दिया जाएगा, जो व्हाट्सऐप पर साझा की गई मीडिया फाइल द्वारा इस्तेमाल की गई जगह की डिटेल्स देता है। इसके अलावा स्क्रीनशॉट में clean up विकल्प भी दिया गया है, जिसमें फॉरवर्ड और बड़ी फाइलें को थंबनिल व्यू के साथ लिस्ट किया जाएगा जो यूज़र्स को स्पेस खाली करने के लिए गैर जरूरी फाइल का डिलीट करने का विकल्प देता है। यह फीचर भी फिलहाल अंडर डेवलपमेंट में है, और अभी व्हाट्सऐप बीटा यूज़र्स के लिए भी इसे इनेबल नहीं किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp for Android, WhatsApp Wallpaper

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »