• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Whatsapp में आया मैसेज रिएक्शन फीचर, झट से करें किसी भी मैसेज पर रिएक्ट! जानें तरीका

Whatsapp में आया मैसेज रिएक्शन फीचर, झट से करें किसी भी मैसेज पर रिएक्ट! जानें तरीका

कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसमें और अधिक इमोजी जोड़े जाएंगे।

Whatsapp में आया मैसेज रिएक्शन फीचर, झट से करें किसी भी मैसेज पर रिएक्ट! जानें तरीका

अब वॉट्सऐप पर किसी मैसेज पर रिएक्शन देने के लिए इमोजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • अब कॉमन रिएक्शन वाले इमोजी मैसेज पॉपअप में ही उपलब्ध हैं।
  • पहले रिएक्शन देने के लिए चैट बॉक्स में जाकर इमोजी सिलेक्ट करना पड़ता था।
  • जिस मैसेज पर आप रिएक्शन देना चाहते हैं उस पर होल्ड रखना होता है।
विज्ञापन
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp में अब रिएक्शन फीचर उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। कुछ अन्य सोशल मीडिया ऐप्स में ये फीचर पहले से ही मौजूद है जिसमें फेसबुक भी शामिल है। जैसे कि आप फेसबुक पर किसी फोटो या कमेंट पर रिएक्ट करने के लिए पॉपअप के रूप में कई इमोजी पाते हैं, वैसे ही अब वॉट्सएप में भी चैट इस फीचर की मदद से आसान होने वाली है। इस फीचर की मदद से अब वॉट्सऐप पर किसी मैसेज पर रिएक्शन देने के लिए इमोजी का इस्तेमाल किया जा सकता है और बिना टेक्स मैसेज के माध्यम से रिप्लाई किए अपनी प्रतिक्रिया जताई जा सकती है। 

Meta (पहले Facebook) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस फीचर रोलआउट की जानकारी फेसबुक पर शेयर की। उन्होंने कहा कि अब वॉट्सऐप यूजर्स रिसीव होने वाले मैसेज पर इमोजी रिएक्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे। शुरुआत में 6 इमोजी को शामिल किया है। इसमें थम्सअप, हार्ट, लाफ्टर, सरप्राइज, सैड और थैंक्स इमोजी उपलब्ध करवाए गए हैं। सभी यूजर्स के लिए यह नया इमोजी रिएक्शन फीचर उपलब्ध है।  

कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसमें और अधिक इमोजी जोड़े जाएंगे। हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि आप वॉट्सऐप के नए रिएक्शन फीचर को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं- 
सबसे पहले अपने वॉट्सऐप में कोई भी चैट ओपन करें। 
जिस भी मैसेज पर आप रिएक्शन देना चाहते हैं उस पर टैप करके होल्ड रखें। 
होल्ड रखते ही आपको उसी मैसेज के लिए एक पॉप-अप दिखाई देगा। इसमें आपको ऊपर बताए गए इमोजी दिखाई देंगे जिनमें से आप कोई भी एक इमोजी सिलेक्ट करके उस मैसेज पर रिएक्शन दे सकते हैं। 
सिलेक्ट किया गया इमोजी उस मैसेज के नीचे रिएक्शन के रूप में दिखाई देने लगेगा। 

इसका फायदा भी जान लें। इससे पहले किसी मैसेज के रिएक्शन देने के लिए यूजर चैट बॉक्स में जाकर इमोजी सिलेक्ट करना पड़ता था। इसमें अधिक समय लगता था क्योंकि बहुत सारे इमोजी में कोई इमोजी सिलेक्ट करना होता था। अब कॉमन रिएक्शन वाले इमोजी पॉपअप में ही उपलब्ध हैं जो कि तुरंत रिएक्शन के रूप में किसी मैसेज पर लगाए जा सकते हैं। इससे आपको चैटबॉक्स में अंदर जाकर इमोजी सिलेक्ट करने की जरूरत नहीं है और किसी भी मैसेज पर तुरंत रिएक्ट किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  10. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »