प्राइवेसी पॉलिसी वापस लेने के आदेश पर WhatsApp ने दिया ये जवाब...

एजेंसी के हाथ लगे WhatsApp के बयान के अनुसार, WhatsApp का कहना है कि कंपनी ने भारत सरकार के पत्र का जवाब दिया है और उन्हें आश्वासन दिया है कि यूज़र्स की प्राइवेसी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्राइवेसी पॉलिसी वापस लेने के आदेश पर WhatsApp ने दिया ये जवाब...

WhatsApp ने अपनी लेटेस्ट प्राइवेसी पॉलिसी को 15 मई को लागू किया था

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने 15 मई को लागू की थी अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी
  • भारत सरकार ने यूज़र्स की प्राइवेसी को लेकर जताई है चिंता
  • कंपनी का कहना है कि नई पॉलिसी का आम यूज़र्स की प्राइवेसी पर नहीं कोई असर
विज्ञापन
Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp भारत सरकार से नाखुश दिखाई दे रहा है और कुछ इसी तरह कंपनी की नई पॉलिसी से सरकार नाखुश प्रतीत होती है। दरअसल भारत सरकार चाहती है कि व्हाट्सऐप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी (WhatsApp new privacy policy) को वापस ले। देश के प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इस पॉलिसी पर सवाल उठाने पर व्हाट्सऐप ने सोमवार को कहा कि कंपनी के लिए उसके यूज़र्स की प्राइवेसी सर्वोपरि है।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने सोमवार को IT Ministery को बताया कि कंपनी अपने यूज़र्स की प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखती है। बता दें कि मंत्रालय ने व्हाट्सऐप को 18 मई को एक पत्र भेजा था, जिसमें उसने कंपनी की लेटेस्ट प्राइवेसी पॉलिसी को वापस लेने के लिए कहा था। यह पॉलिसी 15 मई को लागू हुई थी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

एजेंसी के हाथ लगे WhatsApp के बयान के अनुसार, WhatsApp का कहना है कि कंपनी ने भारत सरकार के पत्र का जवाब दिया है और उन्हें आश्वासन दिया है कि यूज़र्स की प्राइवेसी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्हाट्सऐप ने यह भी कहा है कि उसके अपडेट से लोगों के निजी मैसेज की प्राइवेसी में कोई बदलाव नहीं आया है।

व्हाट्सऐप ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि यूज़र्स को 8 फरवरी तक इस नई पॉलिसी की सभी शर्तों को अपनाना होगा, लेकिन डेटा-साझाकरण पर फोकस करने वाली कंपनी की नई बिजनस पॉलिसी को ग्लोबल स्तर पर यूज़र्स द्वारा मिली आलोचनाओं के चलते इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »