WhatsApp ने साल की शुरुआत में अपने प्राइवेली पॉविली (WhatsApp New Privacy Policy) में बदलाव किए और इस बदलाव को सभी यूज़र्स के पास पहुंचाया। इसके बाद पूरी दुनिया में बवाल हो गया।
WhatsApp से कई लोग Signal और Telegram की ओर पलायन कर रहे हैं
WhatsApp ने प्राइवेसी पॉलिसी क्या बदली, पूरी दुनिया में बवाल मच गया। Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के ऊपर सवालों के पहाड़ टूट गए। लोगों का मानना है कि अब व्हाट्सऐप फेसबुक को यूज़र का पहले से ज्यादा निजी डेटा साझा करेगा। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों में लाखों की संख्यां में लोगों ने Signal और Telegram मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में पलायन देखते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कई बयान रिलीज़ किए और यहां तक कि खुद के प्लेटफॉर्म पर स्टेटस फीचर का इस्तेमाल करते हुए यूज़र्स को नई पॉलिसी को लेकर सफाई भी दी। अब यदि आप अभी भी असमंजस में हैं कि नया इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप कितना सुरक्षित हैं तो हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं। इसके बाद इसे इस्तेमाल करना है या नहीं, फैसला आपका है।
WhatsApp ने साल की शुरुआत में अपने प्राइवेसी पॉलिसी (WhatsApp New Privacy Policy) में बदलाव किए और इन बदलावों को सभी यूज़र्स के पास पहुंचाया। पॉलिसी लागू होने के बाद जिन यूज़र्स ने अपना व्हाट्सऐप पहली बार खोला, उन्हें पॉलिसी अपडेट के बारे में बताया गया और साथ ही 'Agree' विकल्प भी दिया गया। यूज़र्स को पॉलिसी एक्सेप्ट करने के लिए बकायदा 8 फरवरी तक का समय भी दिया गया और कहा गया कि जो इसे एक्सेप्ट नहीं करेगा, उसका अकाउंट डिलीट हो जाएगा। बस फिर क्या था, पूरी दुनिया में बवाल खड़ा हो गया। पॉलिसी में कई पॉइन्ट्स ऐसे थे, जो फेसबुक से डेटा साझा करने की बात कर रहे थे। इसके चलते लोगों ने WhatsApp को बॉयकॉट कर Telegram और Signal को चुनने का फैसला करना शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें: WhatsApp Alternative Apps in India: WhatsApp नहीं करना है यूज़, तो इन ऐप्स पर डालें नज़र
WhatsApp ने आखिर में दो सुझाव भी दिए हैं। व्हाट्सऐप का कहना है कि यूज़र उनके मैसेज को डिसअपीयर पर सेट कर सकते हैं। बता दें कि यह फीचर आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को एक तय समयसीमा के खत्म होते ही अपने आप डिलीट कर देता है। इसके अलावा यूज़र्स को सुझाव दिया गया है कि वे अपना डेटा डाउनलोड भी कर सकते हैं। इससे यूज़र देख सकता है कि उसका कौन सा डेटा व्हाट्सऐप के पास है।
व्हाट्सऐप का कहना है कि ये बदलाव केवल बिजनेस अकाउंट के लिए किए गए हैं। FAQ पेज पर कंपनी ने लिखा है कि (अनुवादित) "हम उन 175 मिलियन लोगों को बेहतर सपोर्ट देने के लिए काम कर रहे हैं, जो हर दिन एक बिजनेस अकाउंट को मैसेज करते हैं। ये अपडेट वैकल्पिक बिजनेस फीचर्स से संबंधित है, जिसके जरिए हम बिजनेस के साथ संचार को पहले से ज्यादा सुरक्षित, बेहतर और आसान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।"
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।