• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी पर दिया जवाब, कहा Zomato, Ola, Aarogya Setu भी लेतें है डाटा: रिपोर्ट

WhatsApp ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी पर दिया जवाब, कहा Zomato, Ola, Aarogya Setu भी लेतें है डाटा: रिपोर्ट

WhatsApp अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर पिछले कुछ महीनों से विवादों में घिरा हुआ है। पहले यह पॉलिसी 8 फरवरी से लागू होनी थी, लेकिन बढ़ते विवाद को देखते हुए कंपनी ने इसे कुछ महीनों के लिए टाल दिया। अब ये पॉलिसी 15 मई से लागू होने जा रही है।

WhatsApp ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी पर दिया जवाब, कहा  Zomato, Ola, Aarogya Setu भी लेतें है डाटा: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने कथित तौर पर दूसरी कंपनियों का लिया नाम
  • व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से होगी लागू
  • पहले इस पॉलिसी को 8 फरवरी से होना था लागू
विज्ञापन
WhatsApp अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर पिछले कुछ महीनों से विवादों में घिरा हुआ है। पहले यह पॉलिसी 8 फरवरी से लागू होनी थी, लेकिन बढ़ते विवाद को देखते हुए कंपनी ने इसे कुछ महीनों के लिए टाल दिया। अब ये पॉलिसी 15 मई से लागू होने जा रही है। हालांकि, कंपनी की इस पॉलिसी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जिस पर कंपनी को अपना जवाब देना था। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के खिलाफ दायर याचिका के जवाब में कहा है कि कई इंटरनेट-आधारित ऐप्स व वेबसाइट्स की पॉलिसी भी इसके समान ही हैं व कुछ कंपनियां तो इससे ज्यादा डाटा एकत्रित करती हैं। Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कथित तौर पर अपने हलफनामे में Big Basket, Koo, Ola, Truecaller और Zomato के साथ-साथ सरकार की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऐप Aarogya Setu की प्राइवेसी पॉलिसी तक का हवाला दिया है।

Inc42 की रिपोर्ट में 5 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हलफनामे का हवाला देते जानकारी दी है कि WhatsApp ने अपने हलफनामे में Big Basket, Koo, Ola, Truecaller और Zomato के साथ-साथ सरकार की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऐप Aarogya Setu और यूएस टेक कंपनी Google, Microsoft, Zoom व Republic World का भी नाम लिया है जो कि रिपब्लिक टीवी का डिजिटल वेंचर है। व्हाट्सऐप ने कथित रूप से हलफनामे में कहा है कि यदि कोर्ट द्वारा उनकी नई प्राइवेसी पॉलिसी को ब्लॉक किया जाता है, तो इस फैसले से देश की अन्य टेक कंपनियां भी प्रभावित होंगे, जिनमे ग्रोसली डिलीवर करने वाली कंपनियां और डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शामिल होंगी।

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी की घोषणा के बाद से यह स्पष्ट कर दिया था कि अपडेट मुख्य रूप से प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले बिजनेस अकाउंट के लिए अपडेट की गई है। इसका मतलब है कि एक बार अपडेट की गई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार कर लेने के बाद, ऐप यूज़र की डिटेल्स जैसे उनके फोन नंबर और ट्रांजेक्शन डेटा को व्यवसायों के साथ साझा किया जाएगा। लेकिन फिर भी, WhatsApp ने कहा है कि इन बदलाव का असर "किसी के साथ किए गए चैट्स पर नहीं पड़ेगा।

पहले इस अपडेटेड पॉलिसी को अपनाने की आखिरी तारीख पहले 8 फरवरी थी, लेकिन बाद में कंपनी ने इसे 15 मई कर दिया था।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »