5 ऐसे WhatsApp फीचर्स जो आपको Signal पर नहीं मिलेंगे

भले ही WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के कारण यूज़र्स व्हाट्सऐप का साथ छोड़ Signal का हाथ थाम रहे हैं, लेकिन व्हाट्सऐप के कई ऐसे एडवांस फीचर्स हैं जो आप 'सिंग्नल' पर मिस करने वाले हैं। ये हैं वो फीचर्स

5 ऐसे WhatsApp फीचर्स जो आपको Signal पर नहीं मिलेंगे
ख़ास बातें
  • WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते प्लेटफॉर्म छोड़ रहे यूज़र्स
  • Signal के यूज़र बेस में हो रहा जबरदस्त इज़ाफा
  • सिग्नल को Apple App Store पर टॉप फ्री ऐप की लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल ह
विज्ञापन
WhatsApp इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते आलोचनाओं में घिरा हुआ है, जिसकी वजह से अब यूज़र्स ने इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की जगह दूसरे प्लेटफॉर्म को अपनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में हमने आपको बताया था कि बड़ी संख्या में लोग WhatsApp को छोड़ Signal व Telegram को डाउनलोड कर रहे हैं। शनिवार को सुबह 5:26 बजे, Signal ने ट्वीट किया था कि ऐप को भारत, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, फिनलैंड, जर्मनी, हांगकांग और स्विट्जरलैंड में Apple App Store पर टॉप फ्री ऐप की लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। भले ही व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के कारण यूज़र्स व्हाट्सऐप का साथ छोड़ 'सिग्नल' का हाथ थाम रहे हैं, लेकिन व्हाट्सऐप के कई ऐसे एडवांस फीचर्स हैं जो आप 'सिंग्नल' पर मिस करने वाले हैं। आइए एक नज़र डालते हैं इन्हीं कुछ फीचर्स पर-
 

Status updates

यदि आप WhatsApp को छोड़ Signal का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो आपको यह जान लेना बहुत जरूरी है कि 'सिग्नल' पर आपको Status फीचर नहीं मिलने वाला है। Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी आपको 24 घंटे के लिए फोटो व वीडियो को अपना व्हाट्सऐप स्टेटस बनाने की इज़ाजत देती है, जिसे आप और आपके कॉन्टेक्ट्स ही देख सकते हैं। हालांकि, सिंग्नल पर फिलहाल यह फीचर मौजूद नहीं है।
 

WhatsApp Payment

whatsapp
व्हाट्सऐप के इस बहु प्रतिक्षित फीचर को पिछले साल ही नवंबर में पेश किया गया था, जिसका फायदा अब लोगों ने उठाना शुरू ही किया था। लेकिन अब जो यूज़र्स व्हाट्सऐप छोड़ सिग्नल को अपना रहे हैं, उन्हें इस फीचर की गैर-मौजूदगी जरूर खलने वाली है। व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर के जरिए आप अपने कॉन्टेक्ट्स से लेकर किसी भी UPI तक को पेमेंट कर सकते थे। हालांकि, व्हाट्सऐप यूज़र को पेमेंट करने और पाने के लिए अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स व्हाट्सऐप से जोड़नी पड़ती है।
 

Group calling

whatsapp
व्हाट्सऐप ग्रुप कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल करते हुए आप अपने दोस्तों व परिवारवालों से डिजिटली रूबरू हो सकते हैं। हालांकि, Signal पर यह फीचर फिलहाल बीटा वर्ज़न पर है, जिसे रोलआउट होने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन व्हाट्सऐप पर आप इस फीचर का इस्तेमाल लम्बे समय से करते आ रहे थे।
 

Customized wallpapers

व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने यूज़र्स के लिए कस्टम वॉलपेपर फीचर ज़ारी किया था। इस फीचर के जरिए यूज़र्स अलग-अलग चैट्स में अलग-अलग वॉलपेपर लगा सकते हैं। व्हाट्सऐप का यह एडवांस फीचर आपको सिग्नल पर नहीं मिलेगा।
 

Online

यूज़र जब भी व्हाट्सऐप पर आता है, तो उसके दूसरे कॉन्टेक्ट्स को वह ऑनलाइन नज़र आता है ताकि वह एक-दूसरे से बातचीत शुरू कर सकें। लेकिन व्हाट्सऐप के बाकि फीचर्स की तरह ये फीचर भी सिग्नल पर मौजूद नहीं है।

बता दें कि व्हाट्सऐप ने अपनी नीतियों में फेरबदल किया है और ये बदलाव यूज़र के निजी डेटा के लिए सुरक्षित नहीं है। पॉलिसी के अनुसार, अब फेसबुक के साथ डेटा साझा करना अनिवार्य हो जाएगा, लेकिन व्हाट्सऐप ने अब स्पष्ट किया है कि यूज़र्स के लिए प्राइवेसी पॉलिसी अपरिवर्तित हैं। नई गोपनीयता नीति में परिवर्तन केवल बिजनेस अकाउंट के लिए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , signal, whatsapp, whatsapp features
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »