WhatsApp में याद नहीं रखना होगा पासवर्ड, ऐसे एक्टिवेट करें Passkey

Passkey एन्क्रिप्शन WhatsApp के चैट बैकअप को एक नए तरीके से सिक्योर करता है। यह फीचर डिवाइस में पहले से मौजूद बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जैसे फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन या लॉक कोड।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2025 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Passkey एन्क्रिप्शन WhatsApp के चैट बैकअप को एक नए तरह से सिक्योर करता है
  • ये डिवाइस में पहले से मौजूद बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम का यूज करता है
  • इससे किसी पासवर्ड या 6-अंकों वाले की को याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी

Passkey के बाद यूजर्स को बैकअप सिक्योर करने के लिए पासवर्ड या 6-अंकों की Key याद नहीं रखनी पड़ेगी

Photo Credit: WhatsApp

Meta ने WhatsApp यूजर्स के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसमें चैट बैकअप अब पासकी (Passkey) एन्क्रिप्शन से प्रोटेक्ट किए जाएंगे। इस अपडेट के बाद यूजर्स को अपने चैट बैकअप को बचाने के लिए किसी पासवर्ड या 6-अंकों वाले की को याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब बस फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या स्क्रीन लॉक जैसी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से बैकअप को एन्क्रिप्ट किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर डेटा पहले से कहीं ज्यादा सिक्योर रहेगा और हैकिंग या डेटा एक्सेस की कोशिशें बेअसर होंगी।

क्या है Passkey Encryption फीचर?

Meta के ब्लॉग के मुताबिक, Passkey एन्क्रिप्शन WhatsApp के चैट बैकअप को एक नए तरीके से सिक्योर करता है। यह फीचर डिवाइस में पहले से मौजूद बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जैसे फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन या लॉक कोड। इसका मतलब यह हुआ कि चैट बैकअप सिर्फ उसी यूजर द्वारा डीक्रिप्ट किया जा सकता है, जिसने उसे एन्क्रिप्ट किया था। यह एक “zero-knowledge” सिस्टम है, यानी WhatsApp खुद भी आपके बैकअप को नहीं देख सकता।

Advertisement

Passkey Backup को कैसे करें ऑन?

अगर आप इस नए फीचर को इनेबल करना चाहते हैं, तो तरीका बहुत आसान है:

  • WhatsApp खोलें
  • Settings > Chats > Chat Backup > End-to-End Encrypted Backup पर जाएं
  • यहां आपको Passkey encryption का ऑप्शन मिलेगा - इसे इनेबल करें
  • अब आपसे आपकी डिवाइस का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन मांगा जाएगा
  • एक बार वेरिफिकेशन के बाद, आपका चैट बैकअप Passkey से एन्क्रिप्ट हो जाएगा

इस प्रोसेस के बाद आपको पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैकअप को रिकवर करने के लिए बस आपकी पहचान (फिंगरप्रिंट, फेस या PIN) चाहिए होगी।

Advertisement

पासकी से क्या फर्क पड़ेगा?

पहले WhatsApp यूजर्स को बैकअप सिक्योर करने के लिए या तो पासवर्ड या 6-अंकों की Key याद रखनी होती थी। लेकिन अगर वह पासवर्ड भूल जाएं या फोन खो जाए, तो बैकअप हमेशा के लिए खो जाता था। अब Passkey सिस्टम में ऐसा नहीं होगा, क्योंकि बैकअप आपके पासवर्ड मैनेजर में स्टोर होगा और किसी भी डिवाइस पर आसानी से साइन-इन किया जा सकेगा।

कब तक मिलेगा यह फीचर?

कंपनी ने बताया है कि Passkey Encrypted Chat Backup फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। पहले यह फीचर WhatsApp Beta for Android पर टेस्ट किया गया था और अब इसे स्टेबल वर्जन में शामिल किया जा रहा है। आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों में यह सभी डिवाइसेज पर उपलब्ध हो जाना चाहिए। आपको इसे यूज करने के लिए अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखना होगा। तो समय-समय पर अपडेट को भी जांचते रहें।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.