WhatsApp ग्रुप को जल्द आप चुपचाप कर पाएंगे 'Exit', नया फीचर हुआ स्पॉट

वर्तमान में, जब कोई यूजर किसी ग्रुप से बाहर निकलता है, तो व्हाट्सऐप एक ऑटो-जेनरेटेड नोटिफिकेशन दिखाता है। यह सूचना उस ग्रुप के सभी सदस्यों के साथ-साथ एडमिन को भी दिखाई देती है।

WhatsApp ग्रुप को जल्द आप चुपचाप कर पाएंगे 'Exit', नया फीचर हुआ स्पॉट

ग्रुप के अन्य सदस्य यह नहीं देख पाएंगे कि उनमें से किसी एक ने उस ग्रुप को छोड़ दिया है।

ख़ास बातें
  • स्क्रीनशॉट WhatsApp Desktop बीटा से लिया गया है
  • हालांकि, Android और iOS वर्जन के लिए भी रिलीज होने की संभावना
  • केवल एग्जिट करने वाले यूजर ग्रुप एडमिन को ही एग्जिट की सूचना मिलेगी
विज्ञापन
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है, जिसमें यूजर्स किसी ग्रुप से चुपचाप बाहर आ सकते हैं। वर्तमान में, यदि कोई यूजर ग्रुप को एग्जिट करता है, तो ग्रुप के अन्य मेंबर्स को ग्रुप में इसकी जानकारी मिल जाती है। नए फीचर के आने के बाद ऐसा नहीं होगा। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के नए कदम से लोगों के लिए ग्रुप को बिना किसी झिझक के छोड़ने का मौका मिलेगा। यह निश्चित तौर पर कई लोगों के लिए एक काम का फीचर साबित हो सकता है।

WhatsApp Beta ट्रैकर WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यूजर्स को किसी ग्रुप से एग्जिट करने वाले यूजर को सूचित करेगा कि केवल उसे और ग्रुप के एडमिन को उसके एग्जिट के बारे में सूचित किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि ग्रुप के अन्य सदस्य यह नहीं देख पाएंगे कि उनमें से किसी एक ने उस ग्रुप को छोड़ दिया है।
 
whatsapp

जैसा कि हमने बताया, वर्तमान में, जब कोई यूजर किसी ग्रुप से बाहर निकलता है, तो व्हाट्सऐप एक ऑटो-जेनरेटेड नोटिफिकेशन दिखाता है। यह सूचना उस ग्रुप के सभी सदस्यों के साथ-साथ एडमिन को भी दिखाई देती है।

WhatsApp ने कुछ दिन पहले अपने कम्युनिटी फीचर की जानकारी देते हुए ग्रुप को चुपचाप छोड़ने की क्षमता की घोषणा की थी। हालांकि, यूजर्स के लिए यह वास्तव में कब उपलब्ध होगा, इसकी सटीक जानकारी का खुलासा किया जाना बाकी है।

WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने जिस स्क्रीनशॉट को शेयर किया है, वह हाल ही में WhatsApp Desktop बीटा से लिया गया है। हालांकि, इस बदलाव के Android और iOS वर्जन के लिए भी उपलब्ध होने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  8. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »