WhatsApp का नया फीचर! चैट से बाहर निकलकर भी सुन सकेंगे वॉइस मैसेज

हालांकि अभी तक यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

WhatsApp का नया फीचर! चैट से बाहर निकलकर भी सुन सकेंगे वॉइस मैसेज

Photo Credit: Reuters

पिछले दिनों वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए वॉइस मैसेज प्रिव्‍यू फीचर भी लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • नए अपडेट के बाद वॉइस मेसेज को बैकग्राउंड में प्‍लेबैक किया जा सकता है
  • WABetaInfo ने इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है
  • यह स्‍क्रीनशॉट एक ऑडियो प्लेयर इंटरफेस को दिखाता है
विज्ञापन
वॉट्सऐप (WhatsApp) एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसे एंड्रॉयड OS के लिए टेस्‍ट किया जा रहा है। इस फीचर के तहत, यूजर्स एक चैट से दूसरी चैट में स्विच करने पर भी वॉइस मैसेज सुन सकेंगे। मौजूदा वक्‍त में वॉट्सऐप पर वॉइस मेसेज तब बंद हो जाता है, जब कोई यूजर वॉइस मेसेज रिसीव करने वाली चैट से बाहर निकल जाता है। ऐसा लगता है कि नए अपडेट के बाद वॉइस मेसेज को बैकग्राउंड में प्‍लेबैक की इजाजत मिल जाती है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए वॉइस मैसेज के एक्‍सपीरियंस को बढ़ा रहा है।

वॉट्सऐप बीटा ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.22.3.1 के लिए वॉट्सऐप ने ग्लोबल वॉइस मैसेज फीचर के बारे में बताया है। हालांकि अभी तक यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

इस फीचर के बारे में और ज्‍यादा जानकारी देते हुए WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह स्‍क्रीनशॉट एक ऑडियो प्लेयर इंटरफेस को दिखाता है। इस इंटरफेस की मदद से चैट लिस्‍ट के टॉप पर दिखाई देने वाले वॉइस मैसेज को पॉज, रिज्‍यूम और डिसमिस किया जा सकता है। ऑडियो की मूवमेंट को देखने के लिए एक प्रोग्रेस बार भी इस इंटरफेस में दिया गया है। ऐसा लगता है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स को वॉइस मैसेज लगातार सुनने की क्षमता मिलती है। कहा जा रहा है कि यही एक्‍सपीरियंस iOS यूजर्स को देने की भी तैयारी है। 

वॉट्सऐप पर यह अपडेट वॉइस मैसेजिंग फीचर कब तक आएगा, फ‍िलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर एंड्रॉयड और iOS पर बीटा टेस्टिंग के लिए कब से उपलब्‍ध होगा। पिछले दिनों वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए वॉइस मैसेज प्रिव्‍यू फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए यूजर अपने रिकॉर्ड किए वॉइस मैसेज को किसी थ्रेड या ग्रुप चैट में शेयर करने से पहले प्रिव्यू कर सकते हैं। यह फीचर तब बहुत उपयोगी साबित होता है, जब आप वॉइस मैसेज में कुछ सुधार करना चाहते हैं या कुछ डिलीट करना चाहते हैं। मैसेज में ऑडियो की क्वालिटी को चेक करने के लिए आप उसे भेजने से पहले प्लेबैक भी कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »