WhatsApp Mute Video: वीडियो से ऑडियो हटाने का आसान तरीका

म्यूट वीडियो फीचर फिलहाल WhatsApp Beta 2.21.3.13 वर्ज़न के लिए उपलब्ध है। यदि आपके पास पुराना बीटा वर्ज़न है, तो हम आपको पहले ऐप को अपडेट करने की सलाह देंगे।

WhatsApp Mute Video: वीडियो से ऑडियो हटाने का आसान तरीका

WhatsApp Mute Video फीचर Beta 2.21.3.13 वर्ज़न के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • WhatsApp Mute Video फीचर Beta 2.21.3.13 वर्ज़न के लिए उपलब्ध
  • स्टेटस अपलोड या चैट अटैचमेंट में वीडियो से हटा सकेंगे ऑडियो
  • वीडियो से ऑडियो हटाने के लिए मिलेगा म्यूट बटन
विज्ञापन
WhatsApp Beta यूज़र्स को नया और महत्वपूर्ण 'Mute Video' फीचर मिलना शुरू हो गया है। पिछले कुछ समय से इंस्टेंट मैसेजिंग दिग्गज इस जरूरी फीचर पर काम कर रहा था और अब इसे टेस्ट करने के लिए पब्लिक बीटा के लेटेस्ट वर्ज़न पर रिलीज़ करना शुरू कर दिया है। नया व्हाट्सऐप म्यूट वीडियो फीचर बीटा वर्ज़न 2.21.3.13 पर रिलीज़ किया जा रहा है। बता दें कि इस फीचर के जरिए यूज़र्स वीडियो को स्टेटस में अपलोड करने से पहले या किसी अन्य यूज़र को भेजने से पहले म्यूट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि उस वीडियो को यूज़र देख सकते हैं, लेकिन उसमें शामिल ऑडियो को नहीं सुन सकते। 

WhatsApp Mute Video फीचर काफी फायदेमंद है, क्योंकि इससे पहले यूज़र्स को वीडियो से ऑडियो म्यूट करने के लिए अन्य वीडियो एडिटिंग ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब आप ऐसा स्टेटस डालते समय या वीडियो भेजते समय चुटकी में कर सकते हैं। 

जैसा कि हमने बताया कि म्यूट वीडियो फीचर फिलहाल WhatsApp Beta 2.21.3.13 वर्ज़न के लिए उपलब्ध है। यदि आपके पास पुराना बीटा वर्ज़न है, तो हम आपको पहले ऐप को अपडेट करने की सलाह देंगे। नीचे बताए चंद स्टेप्स को फॉलो कर आप अन्य कॉन्टेक्ट को भेजे जाने वाले वीडियो या स्टेटस पर अपलोड किए जाने वाले वीडियो की ऑडियो को म्यूट कर सकते हैं।
 

How to mute audio from videos on WhatsApp

1. यदि आप स्टेटस लगा रहे हैं, तो सबसे पहले WhatsApp खोलें और Status टैब पर जाएं।

2. अब My Status पर क्लिक करें और अपलोड किए जाने वाले वीडियो पर करें यदि आप नया वीडियो रिकॉर्ड करना चाह रहे हैं, तो रिकॉर्डिंग बटन पर टैप और होल्ड करें।
 
96m58eq

3. अब आपके सामने एडिटिंग विंडो आएगी। ऊपर वीडियो ट्रिमिंग बार के ठीक नीचे बायीं ओर आपको ऑडियो आइकन दिखाई देगा। आपको इस आइकन पर क्लिक करना है और आपका वीडियो म्यूट हो जाएगा।

4. यदि आप किसी कॉन्टेक्ट को भेजने वाले वीडियो को म्यूट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले चैट खोलें और नीचे कैमरा आइकन या अटैच आइकन पर टैप कर वीडियो को चुनें। 

5. अब आपके सामने एडिटिंग विंडो होगी। यहां भी आपको ट्रिमिंग बार के ठीक नीचे बायीं ओर आपको ऑडियो आइकन पर टैप करना होगा। ऐसा करने से कॉन्टेक्ट के पास बिना ऑडियो के केवल वीडियो जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »