WhatsApp के डेस्कटॉप ऐप पर चल रहा है काम: रिपोर्ट

फेसबुक के अधिकार वाला WhatsApp अब माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर बाकायदा डेस्कटॉप ऐप पर काम कर रहा है। व्हाट्सऐप उन डिवेलपर में से...

WhatsApp के डेस्कटॉप ऐप पर चल रहा है काम: रिपोर्ट

WhatsApp

विज्ञापन
फेसबुक के अधिकार वाला WhatsApp अब माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर बाकायदा डेस्कटॉप ऐप पर काम कर रहा है। व्हाट्सऐप उन डिवेलपर में से है, जो विंडोज़ फोन ऐप में लगातार अपडेट देता रहा है। लेकिन विंडोज़ सेंट्रल की एक रिपोर्ट से इशारा मिला है कि WhatsApp अब प्रॉपर डेस्कटॉप ऐप की शक्ल में आ रहा है। यह रिपोर्ट नेक्स्ट वेब ने शुक्रवार को दी है। यूनीवर्सल विंडोज़ प्लेटफॉर्म के लिए कॉन्सेप्ट आर्ट को बेहैंस पर दिखाया गया। लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।

रिपोर्ट कहती है कि यह नेटिव  विंडोज़ ऐप होगा, जिसमें यूडब्ल्यूपी डिज़ाइन दिए जा सकते हैं। इसके अलावा प्रोजेक्ट के ब्योरे से पता चला है कि माइक्रोसॉफ्ट और WhatsApp, दोनों इस पर मिलकर काम कर रहे हैं। ध्यान रहे, WhatsApp का डेस्कटॉप ऐप है लेकिन वह सिर्फ 'नामभर' के लिए है। यह यूज़र को कंपनी के वेब ऐप पर रीडायरेक्ट करता है।

हालांकि, वेब ऐप ठीक से काम करता है लेकिन इसमें वॉयस और वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर का फायदा यूज़र नहीं ले पाते। यूडब्ल्यूपी प्रोजेक्ट में स्पष्ट दिखाया गया है कि कॉल के लिए बटन दिए गए हैं। यह आम ऐप से कहीं ज्यादा बेहतर डिज़ाइन वाला भी है।

इसके अलावा फीचर की बात करें तो हाल में WhatsApp के एंड्रॉयड यूज़र को नया बीटा वर्ज़न 2.18.179 जारी कर दिया गया है। इसमें मैसेज की लेबलिंग यानी, अगर मैसेज को फोरवार्ड किया गया है, तो मैसेज पाने वाले की चैट विंडो पर यह स्पष्ट लिखकर आएगा। हर 'फोरवार्डिड' मैसेज में यह रिसीवर के पास लिखकर जाएगा। जिससे 'गुड मॉर्निंग' या अन्य गैर-ज़रूरी सूचना जैसे मैसेज को देखकर ही पहचाना जा सकेगा। बता दें कि यह लेबल रिसीवर के साथ-साथ सेंडर को भी दिखेगा।

WhatsApp में यह नया बदलाव मीडिया विज़िबिलिटी फीचर दिए जाने के ठीक बाद आया है। जिस फीचर की मदद से एंड्रॉयड यूज़र अपने कॉन्टेंट को गैलरी में आने से रोक सकते हैं। यह फीचर नए कॉन्टैक्ट शॉर्ट के साथ आया है, जिसका लाभ जल्द ही सभी WhatsApp यूज़र को मिलना शुरू हो जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Microsoft, Windows
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  2. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  3. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  5. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  6. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  7. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  8. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  10. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »