• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Battlefield 6 गेम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 31 जुलाई को दिखाया जाएगा मल्टीप्लेयर गेमप्ले; यहां देखें वीडियो

Battlefield 6 गेम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 31 जुलाई को दिखाया जाएगा मल्टीप्लेयर गेमप्ले; यहां देखें वीडियो

Battlefield सीरिज में इस बार फिर से सिंगल प्लेयर मोड लौट आया है, जो 2042 के बाद पहली बार हो रहा है।

Battlefield 6 गेम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 31 जुलाई को दिखाया जाएगा मल्टीप्लेयर गेमप्ले; यहां देखें वीडियो

Battlefield 6 PS5, Xbox Series X/S और PC प्लेटफॉर्म (Steam, Epic store) पर उपलब्ध होगा

ख़ास बातें
  • Battlefield 6 का कैंपेन ट्रेलर रिलीज, कहानी Pax Armata vs US आर्मी पर बेस
  • Multiplayer Reveal इवेंट 31 जुलाई को
  • PS5, Xbox Series X/S, Steam, Epic Store पर अक्टूबर में रिलीज की संभावना
विज्ञापन

EA और DICE ने आखिरकार Battlefield 6 का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है और ट्रेलर आते ही गेमिंग कम्युनिटी में जबरदस्त एक्साइटमेंट दिख रही है। इस बार का कैंपेन Pax Armata नाम के प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप पर फोकस करेगा, जिसमें दुनिया भर के मॉडर्न वॉर, सियासत और नई जनरेशन की टेक्निकल फाइट्स देखने को मिलेंगी। ट्रेलर में न्यू यॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज, बर्फीले पहाड़, रेगिस्तान और टॉप-लेवल सिनेमैटिक डेस्ट्रक्शन के सीन दिखाए गए हैं। गेम का माहौल और साउंड डिजाइन बिलकुल असली वॉर-जोन जैसा फील दे रहा है।

मल्टीप्लेयर गेमप्ले का सबको बेसब्री से इंतजार है और अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि 31 जुलाई को रात 12 बजे (भारत के समयानुसार) एक ग्लोबल लाइव इवेंट में इसका Multiplayer रिवील होगा। इस इवेंट में डेवलपर्स डायरेक्टली गेम के नए-पुराने मोड्स, मैप्स, वेहिकल्स और फिचर्स दिखाएंगे। साथ ही, प्लेयर्स अपने फेवरेट स्क्वाड और बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स के गिरने वाले सिनेमैटिक मोड का ट्रेलर भी देख सकेंगे।

सीरिज में इस बार फिर से सिंगल प्लेयर मोड लौट आया है, जो 2042 के बाद पहली बार हो रहा है। Pax Armata के खिलाफ US आर्मी के मिशन वाली कहानी में पॉलिटिक्स, हाई-टेक हथियार और क्लासिक Battlefield एक्शन दोनों मिलेगा। वहीं, टैंक, हेलिकॉप्टर, फाइटर जेट और डेमोलिशन पुराने फील के साथ लौट रहे हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में गेम के रिलीज की संभावना जताई जा रही है, हालांकि ऑफिशियल कंफर्मेशन अभी बाकी है। ये गेम PS5, Xbox Series X/S और PC प्लेटफॉर्म (Steam, Epic store) पर उपलब्ध होगा।

डेवलपर्स ने एक फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल मोड भी टीज किया है, जिससे Warzone जैसे बड़े टाइटल्स को कड़ी टक्कर मिल सकती है। अगस्त में ओपन बीटा आने की बातें हैं, यानी मल्टीप्लेयर खेलने वालों के लिए जल्दी अर्ली एक्सेस का मौका भी मिलेगा।

Battlefield 6 का पहला ट्रेलर कब रिलीज हुआ?

Battlefield 6 का ऑफिशियल ट्रेलर 24 जुलाई 2025 को रिलीज हुआ जिसमें नया सिंगल प्लेयर कैंपेन दिखाया गया।

Battlefield 6 Multiplayer Reveal Event कब और कहां होगा?

गेम का Multiplayer Reveal Event 31 जुलाई 2025 को 11:30 AM PDT (भारत में रात 12 बजे) लाइव स्ट्रीम के जरिए YouTube और Twitch पर होगा।

इस बार Battlefield 6 की कहानी की थीम क्या है?

Battlefield 6 की कहानी Pax Armata नाम के प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप और US आर्मी के बीच वर्ल्ड-स्केल मॉडर्न वॉर और पॉलिटिक्स पर आधारित है।

Battlefield 6 किन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा?

गेम PS5, Xbox Series X/S और PC (Steam, Epic Games Store) पर लॉन्च किया जाएगा।

क्या Battlefield 6 सिंगल प्लेयर मोड वापस आया है?

जी हां, इस बार फिर से सिंगल प्लेयर मोड सीरीज में लौटा है, जिसमें बड़ा सिनेमैटिक एक्शन और गहराई से कहानी दिखाई गई है।

Battlefield 6 का संभावित लॉन्च कब है?

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेम अक्टूबर 2025 में लॉन्च हो सकता है, जबकि ओपन बीटा अगस्त में आ सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »