• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Whatsapp ला रहा धांसू फीचर! अनजान लोग नहीं कर पाएंगे आपके स्‍टेटस और लास्‍ट सीन की ‘जासूसी’

Whatsapp ला रहा धांसू फीचर! अनजान लोग नहीं कर पाएंगे आपके स्‍टेटस और लास्‍ट सीन की ‘जासूसी’

यह अपडेट आपके दोस्त, परिवार और बिजनेस से जुड़े लोगों के बीच कोई बदलाव नहीं लाएगा। यानी अगर आप उन्‍हें पहले मेसेज भेज चुके हैं, तो वो आपका लास्‍ट सीन और स्‍टेटस देख सकेंगे।

Whatsapp ला रहा धांसू फीचर! अनजान लोग नहीं कर पाएंगे आपके स्‍टेटस और लास्‍ट सीन की ‘जासूसी’

साइबर सिक्योरिटी फर्म ट्रेस्ड की एक रिपोर्ट में ऐसे ऐप्स और सर्विसेज की खोज की गई है, जो अपने यूजर्स को गुपचुप तरीके से दूसरों को वॉट्सऐप पर ट्रैक करने में मदद करते थे।

ख़ास बातें
  • यह अपडेट Android और iOS पर कुछ लोगों के लिए जल्‍द आ सकता है
  • यह आपको निजता से रहने में मदद करेगा
  • थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से भी लोग आपका पीछा नहीं कर पाएंगे
विज्ञापन
वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। वॉट्सऐप के इस फीचर से आपका लास्‍ट सीन स्‍टेटस last seen status और प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन मौजूदगी का पता लगाना मुश्‍क‍िल हो जाएगा। यह अपडेट Android और iOS पर कुछ लोगों के लिए जल्‍द आ सकता है। यह आपको निजता से रहने में मदद करेगा। खास बात यह है कि थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से भी लोग आपका पीछा नहीं कर पाएंगे। प्राइवेसी- फोकस्‍ड अपडेट के अलावा वॉट्सऐप एनकैंटो Encanto नाम का एक नया एनिमेटेड स्टिकर पैक लाया है। इसे वॉट्सऐप स्टिकर स्टोर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। 

वॉट्सऐप के कथित फीचर को वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने रिपोर्ट किया गया है। इसके मुताबिक, आपके लास्‍ट सीन last seen और ऑनलाइन स्टेटस अपडेट को वो लोग नहीं देख पाएंगे, जिन्‍हें आप नहीं जानते या जिनके साथ आपने चैट नहीं की है। इस अपडेट को शुरू में कुछ यूजर्स ने नोटिस किया था। 

यह अपडेट आपके दोस्त, परिवार और बिजनेस से जुड़े लोगों के बीच कोई बदलाव नहीं लाएगा। यानी अगर आप उन्‍हें पहले मेसेज भेज चुके हैं, तो वो आपका लास्‍ट सीन और स्‍टेटस देख सकेंगे।  

Gadgets 360 ने नए फीचर पर कमेंट के लिए वॉट्सऐप से कॉन्‍टैक्‍ट किया है। 

साइबर सिक्योरिटी फर्म ट्रेस्ड की एक रिपोर्ट में ऐसे ऐप्स और सर्विसेज की खोज की गई है, जो अपने यूजर्स को गुपचुप तरीके से दूसरों को वॉट्सऐप पर ट्रैक करने में मदद करते थे। वॉट्सऐप में ऑनलाइन स्‍टेटस बदलने या डिसेबल करने की सुविधा नहीं है। हालांकि लास्‍ट सीन को अनजान लोगों से छुपाया जा सकता है। 

ट्रेस्ड की रिपोर्ट बताती है कि वॉट्सऐप स्‍टेटस ट्रैक करने वाले कई ऐप्‍स ने अपना प्रचार दूसरों की मदद करने वाले एक सॉल्‍यूशन के तौर पर किया, लेकिन साइबर स्‍टॉकर भी इन ऐप्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं।  

Google Play और ऐप स्टोर, साइबर स्टॉकिंग ऐप्स को अपने प्‍लेटफॉर्म पर जगह नहीं देते। लेकिन यहां कई ऐसे ऐप मौजूद हैं जो पैरंट्स और पार्टनर्स की मदद करने के नाम पर वॉट्सऐप पर उनके करीबियों का ऑनलाइन स्‍टेटस जानने में मदद करते हैं। 

इसके अलावा, वॉट्सऐप ने एक स्टिकर पैक एनकैंटो Encanto पेश किया है। यह एंड्रॉयड और iOS  दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए मौजूद है। इसमें 14 एनिमेटेड स्टिकर हैं, जिनका इस्‍तेमाल चैट के वक्‍त किया जा सकता है। इस पैक को सबसे पहले WABetaInfo ने स्पॉट किया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  2. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  3. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  5. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  6. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  7. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  9. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  10. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »