व्हाट्सऐप में अब ग्रुप चैट इनवाइट के लिए आया नया फ़ीचर

व्हाट्सऐप में अब ग्रुप चैट इनवाइट के लिए आया नया फ़ीचर
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट बीटा ऐप में ग्रुप लिंक फ़ीचर दिया गया है
  • 2.16.281 बीटा एंड्रॉयड यूज़र के पास यह नया फ़ीचर उपलब्ध है
  • ग्रुप इनवाइट फ़ीचर आईओएस यूज़र के लिए भी उपलब्ध है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से खबरें थीं कि व्हाट्सऐप में किसी ग्रुप चैट में नए यूज़र को इनवाइट करने के लिए शेयरेबल लिंक्स फ़ीचर शामिल किया जा सकता है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इस मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा ऐप में अब इस फ़ीचर को देखा जा सकता है। बीटा यूज़र अब व्हाट्सऐप के इस फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप बीटा वर्जन में एक नया फॉरवर्ड बटन भी आ गया है जो किसी तस्वीर को भेजने पर उसके पास एक तीर के निशान के रूप में दिखता है।

व्हाट्सऐप ग्रुप के लिए यह नया इनवाइट फ़ीचर उन एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध है जिनके पास 2.16.281 या इसके बाद का वर्जन उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि नए लेटेस्ट बीटा ऐप में कई दूसरी समस्याओं को भी सुलझाया गया है। नया ग्रुप लिंक फ़ीचर 2.16.10 या उससे बाद के वर्जन का इस्तेमाल कर रहे आईओएस यूज़र के लिए भी उपलब्ध है।

व्हाट्सऐप को लेटेस्ट बीटा ऐप पर अपग्रेड करने के बाद ग्रुप एडमिन शेयरबेल लिंक के जरिए ग्रुप में नए सदस्य को जोड़ सकेंगे। नए लिंक फ़ीचर को एक्सेस करने के लिए एडमिन को 'एड पार्टिसिपेंट' पर टैप कर कॉन्टेक्ट के ऊपर 'इनवाइट टू ग्रुप वाया लिंक' विकल्प मिलेगा। सेलेक्ट करने के बाद 'इनवाइट लिंक' का खुलासा करने पर 'कोई भी व्हाट्सऐप यूज़र इस ग्रुप को ज्वॉइन करने के लिए यह लिंक फॉलो कर सकता है। इस लिंक को उन लोगों के साथ साझा करें जिन पर आप भरोसा करते हैं।' व्हाट्सऐप यूज़र को लिंक भेजने के लिए दूसरे कई विकल्पों जैसे कॉपी लिंक, शेयर लिंक और रिमूव लिंक के साथ सेंड लिंक का विकल्प मिलेगा।

ग्रुप इनवाइट लिंक की टेस्टिंग की खबरें सबसे पहले जून में आईं थी। उसी समय मेंशन फ़ीचर के भी व्हाट्सऐप में आने की जानकारी मिली थी।

इससे पहले इसी महीने, व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड व आईफोन ऐप में मेंशन फ़ीचर मिला था। व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड व आईफोन ऐप के लिए नए मेंशन फ़ीचर को इनेबल कर दिया है। व्हाट्सऐप का यह मेंशन फ़ीचर फेसबुक और ट्विटर के फ़ीचर की तरह ही काम करता है। यूज़र को किसी ग्रुप चैट में  "@" लिखना होगा और इसके बाद ग्रुप में शामिल सभी सदस्यों के नाम अपने आप दिखने लगेंगे। गौर करने वाली बात है कि फिलहाल यह फ़ीचर सिर्फ ग्रुप चैट तक ही सीमित है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »