WhatsApp पर गलत फॉरवर्ड की टेंशन से मिलेगी छुट्टी!

Facebook की स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp फॉरवर्ड प्रिव्यू फीचर की टेस्टिंग कर रही है। यह फीचर कैसे आपके काम आएगा, जानें।

WhatsApp पर गलत फॉरवर्ड की टेंशन से मिलेगी छुट्टी!
ख़ास बातें
  • जानें, WhatsApp फॉरवर्ड प्रिव्यू फीचर कैसे आएगा आपके काम
  • WhatsApp फॉरवर्ड प्रिव्यू फीचर बीटा वर्जन 2.18.325 पर हुआ स्पॉट
  • प्राइवेट रिप्लाई फीचर की भी टेस्टिंग कर रही है WhatsApp
विज्ञापन
Facebook की स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार यूजर को नए-नए फीचर्स देने के लिए काम करती रहती है। वैकेशन मोड और प्राइवेट रिप्लाई फीचर जैसे कई फीचर्स अभी बीटा टेस्टिंग स्टेज में हैं। ऐसे में अब सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp फॉरवर्ड प्रिव्यू फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसका मतलब यह हुआ कि व्हाट्सऐप यूजर को अब टेक्स्ट, इमेज, GIF, वीडियो या अन्य कंटेंट एक से ज्यादा यूजर को भेजने से पहले एक और स्टेप को फॉलो करना होगा। इस स्टेप को जोड़ने के बाद यूजर लिस्ट में अन्य यूजर को जोड़ने और हटाने जैसे कई बातों के बारे में पुन: विचार कर पाएंगे।

व्हाट्सऐप टिप्सटर WABetaInfo ने सबसे पहले इस फीचर का एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.325 को स्पॉट किया है। टिप्सटर ने इस बात को नोटिस किया कि WhatsApp फॉरवर्ड प्रिव्यू फीचर की टेस्टिंग कर रही है। किसी भी चीज को फॉरवर्ड करने से पहले यह फीचर पोप-अप हो जाएगा, इसके बाद यूजर को कंफर्म या कैसेंल करने का निर्णय लेना होगा। बता दें कि प्रिव्यू फीचर तभी दिखाई देगा जब आप किसी मीडिया फाइल या फिर मैसेज को दो या उससे अधिक यूजर को भेजेंगे।
 
dgs583sc

Photo Credit: WABetaInfo

याद करा दें कि WhatsApp ने हाल ही में प्राइवेट रिप्लाई की टेस्टिंग को शुरू किया था। इस फीचर की मदद से बिना किसी अन्य मेंबर को पता चले ग्रुप चैट के दौरान किसी एक व्यक्ति को अलग से मैसेज भेजा सकेगा। इसके लिए ग्रुप छोड़ने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.355 पर उपलब्ध है। WhatsApp प्राइवेट रिप्लाई फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको उस व्यक्ति के मैसेज को होल्ड करना है जिसे आप प्राइवेट रिप्लाई करना चाहते हैं। इसके बाद ऐप में ऊपरी दाहिनी तरफ नजर आ रहे तीन डॉट पर क्लिक करना है। यहां आपको प्राइवेट रिप्लाई करने का विकल्प मिलेगा। इस ऑप्शन का चुनाव करते ही सिलेक्ट किया मैसेज अलग से चैट विंडो में खुल जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Forward Preview Feature

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »