इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर 31 दिसंबर से व्हाट्सऐप नहीं काम करेगा

इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर 31 दिसंबर से व्हाट्सऐप नहीं काम करेगा
विज्ञापन
व्हाट्सऐप ने सभी सिंबियन यूज़र को सूचित करना शूरू कर दिया है कि यह ऐप 31 दिसंबर के बाद उस प्लेटफॉर्म पर काम करना बंद कर देगा। फेसबुक की स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग ऐप ने साल की शुरुआत में ही घोषणा की थी कि वह 2017 से कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट मुहैया नहीं कराएगी। इसमें नोकिया का पुराना सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम भी शामिल है।

अब दुनियाभर के सिंबियन यूज़र को इस मैसेजिंग ऐप द्वारा प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट बंद किए जाने की सूचना दी जा रही है। मैसेज में लिखा है, ''अफसोस की बात है कि आप 31/12/2016 के बाद से व्हाट्सऐप को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे क्योंकि व्हाट्सऐप आपके फोन को सपोर्ट नहीं करेगा।" ऑल अबाउट सिंबियन ने सबसे पहले इसके बारे में जानकारी दी।

याद रहे कि व्हाट्सऐप ने फरवरी महीने में 2017 से ब्लैकबेरी 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दूसरे सभी ब्लैकबेरी ओएस को सपोर्ट नहीं करने की जानकारी दी थी। इसके साथ नोकिया के सिंबियन एस40 और एस60 प्लेटफॉर्म के बारे में भी यही सूचना दी गई थी। मैसेजिंग सर्विस ने यूज़र को नए एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन में अपग्रेड करने का सुझाव दिया था।

कंपनी के मुताबिक, जब 2009 में व्हाट्सऐप लॉन्च हुआ था तब बाजार अलग था। उस समय बाजार में एंड्रॉयड और आईओएस पर चलने वाली डिवाइस सिर्फ 25 प्रतिशत थी, जबकि 70 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ब्लैकबेरी और नोकिया का प्रभुत्व था। सच तो यह कि व्हाट्सऐप का यह फैसला सिंबियन और ब्लैकबेरी की खत्म हो चुकी लोकप्रियता की ओर इशारा करता है।

इसके अलावा एंड्रॉयड 2.1 एक्लेयर, एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो और विंडोज फोन 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम को भी व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, BlackBerry, Nokia, Symbian, WhatsApp, WhatsApp App
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »