WhatsApp पर जल्द आ सकता है यह खास फीचर, नए बीटा वर्जन में मिली झलक

WhatsApp ने हाल ही में एंड्रॉयड ऐप के लिए नया बीटा वर्जन जारी किया है। इस नए बीटा वर्जन में यूजर की सहूलियत के लिए एक काम का फीचर जोड़ा गया है।

WhatsApp पर जल्द आ सकता है यह खास फीचर, नए बीटा वर्जन में मिली झलक

WhatsApp पर जल्द आ सकता है यह खास फीचर, नए बीटा वर्जन में मिली झलक

ख़ास बातें
  • WhatsApp का नया एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.33 जारी
  • व्हाट्सऐप में जल्द आ सकता है सिंगल स्टीकर डाउनलोड करने का विकल्प
  • WhatsApp के स्टेबल अपडेट में जल्द आ सकता है यह विकल्प
विज्ञापन
Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स को नए-नए फीचर्स मुहैया कराने को लेकर काम करता रहता है। व्हाट्सऐप ने हाल ही में एंड्रॉयड ऐप के लिए नया बीटा वर्जन जारी कर दिया है। इस नए बीटा वर्जन में यूजर की सहूलियत के लिए एक काम का फीचर जोड़ा गया है। WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.33 में स्टीकर पैक में से सिंगल स्टीकर को डाउनलोड करने का विकल्प जोड़ा गया है। बता दें कि, अभी WhatsApp में यदि स्टीकर पैक में कोई एक स्टीकर भी पसंद आए तो पूरे स्टीकर पैक को डाउनलोड करना पड़ता है।

व्हाट्सऐप में केवल एक स्टीकर को डाउनलोड करने का कोई विकल्प अभी मौजूद नहीं है। लेकिन व्हाट्सऐप के नए बीटा वर्जन में यह नया विकल्प जोड़ा गया है और उम्मीद है कि यह फीचर जल्द स्टेबल अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। अगर आप भी इस विकल्प को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके फोन में WhatsApp का एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.33 होना चाहिए।
 
lsg3gtcg

Photo Credit: WABetaInfo

लेटेस्ट बीटा वर्जन डाउनलोड होने के बाद व्हाट्सऐप के स्टीकर स्टोर में जाएं और उस स्टीकर को दबाकर रखें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। इसके बाद आपके सामने विकल्प आएगा कि क्या आप इस स्टीकर को फेवरेट सेट करना चाहते हैं। केवल इतना ही नहीं, यह आपको सिंगल स्टीकर का डाउनलोड साइज भी दिखाएगा। यह फीचर उन सभी के लिए खास होगा जो केवल उपयुक्त या कह लीजिए अपने पसंदीदा स्टीकर ही रखना चाहते हैं, साथ ही यह डेटा की भी बचत करेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर को सबसे पहले व्हाट्सऐप बीटा न्यूज ट्रैकर वेबसाइट WABetaInfo ने स्पॉट किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Whatsapp Android App, WhatsApp Stickers

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »