• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप बीटा ऐप में बदला यूज़र इंटरफेस, वीडियो कॉल के लिए आया नया बटन

व्हाट्सऐप बीटा ऐप में बदला यूज़र इंटरफेस, वीडियो कॉल के लिए आया नया बटन

व्हाट्सऐप बीटा ऐप में बदला यूज़र इंटरफेस, वीडियो कॉल के लिए आया नया बटन
ख़ास बातें
  • नए फ़ीचर व्हाट्सऐप बीटा ऐप के 2.17.93 वर्ज़न पर उपलब्ध हैं
  • अब वीडियो कॉल के लिए एक अलग बटन आ गया है
  • अटैचमेंट आइकनन अब ऊपर से नीचे की तरफ़ आ गया है
विज्ञापन
व्हाट्सऐप लगातार अपने ऐप में नए फ़ीचर जारी कर रहा है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेट मैसेजिंग ऐप ने अपने बीटा ऐप के यूज़र इंटरफेस में कुछ बदलाव किए हैं। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में अब वीडियो कॉल के लिए एक नया बटन दिया गया है। इसके अलावा अटैचमैंट शेयर करने वाले आइकन की भी जगह ऐप में बदल गई है।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न 2.17.93 पर अपडेट करने पर नए बदलाव देखे जा सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव है अटैचमैंट आइकन का कैमरे के पास, टेक्स्ट बॉक्स में आ जाना। अब किसी डॉक्यूमेंट, लोकेशन, कॉन्टेक्ट या कोई और मीडिया फाइल भेजने के लिए स्क्रीन में ऊपर की ओर नहीं जाना होगा। बल्कि अब आप किसी चैट में कोई भी बटन नीचे दिए आइकन पर क्लिक कर ही साझा कर सकते हैं। अटैचमैंट, कैमरा और वॉयस मैसेज भेजने के आइकन अब एक साथ नीचे की तरफ ही स्क्रीन पर हैं। इसके अलावा अटैचमैंट पर क्लिक करने से ओवरले भी स्क्रीन पर नीचे ही दिख रहा है।

स्क्रीन के ऊपर टाइटल बार में खाली हुए अटैचमेंट आइकन की जगह अब वीडियो कॉल के लिए आए नए बटन ने ले ली है। अब पहले की तरह एक बटन को क्लिक करने के बाद वॉयस और वीडियो कॉल का विकल्प नहीं आएगा, बल्कि दोनों के लिए एक सिंगल टैप पर ही अलग-अलग बटन मिलेंगे।

व्हाट्सऐप ने हाल ही में एक नए स्टेटस टैब के साथ बड़ा बदलाव किया था। जिसे लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। अब व्हाट्सऐप स्टेटस में स्नैपचेट के स्टोरीज़ फ़ीचर की तरह ही छोटे वीडियो का इस्तमाल भी कर सकते हैं। यूज़र अपने स्टेटस के तौर पर तस्वीरें, वीडियो और जिफ़ लगा सकते हैं। मजेदार बात है कि व्हाट्सऐप स्टेटस को अपडेट करने के 24 घंटे बाद यह स्टेटस अपने आप गायब हो जाएगा। व्हाट्सऐप स्टेटस आपके सभी व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट को डिफॉल्ट तौर पर दिखेगा। हलांकि, आप सबसे ऊपर दायें कोने में बने तीन डॉट पर क्लिक कर प्राइवेसी सेटिंग को बदल सकते हैं। आईफोन यूज़र के लिए, अटैचमेंट बटन पहले ही स्क्रीन पर नीचे की तरफ टेक्स्ट बार के साथ उपलब्ध है।

याद दिला दें कि, अभी ये बदलाव सिर्फ बीटा ऐप में उपलब्ध हैं लेकिन जल्द ही सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन अगर आप अभी ये फ़ीचर चाहते हैं तो व्हाट्सऐप बीटा कम्युनिटी ज्वॉइन कर सकते हैं या फिर मैनुअली जाकर एपीके मिरर फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »