• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप पर एक साथ कई लोगों को कर पाएंगे मैसेज फॉरवर्ड, वॉयसमेल फीचर भी हुआ जारी

व्हाट्सऐप पर एक साथ कई लोगों को कर पाएंगे मैसेज फॉरवर्ड, वॉयसमेल फीचर भी हुआ जारी

व्हाट्सऐप पर एक साथ कई लोगों को कर पाएंगे मैसेज फॉरवर्ड, वॉयसमेल फीचर भी हुआ जारी
विज्ञापन
व्हाट्सऐप लगातार अपने ऐप में ने फीचर जारी कर रहा है। अब नए अपडेट के जरिए व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न में एक नया फीचर देखा गया है। व्हाट्सऐप में अब एक किसी मैसेज को एक साथ ही कई सारे यूज़र को फॉरवर्ड किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप बीटा ऐप वी2.16.230 में आए इस नए फीचर से कई सारे यूज़र की मुश्किलें कम हो जाएंगी। अब किसी मैसेज शेयर या फॉरवर्ड करना आसान होगा और यूज़र एक साथ कई यूज़र को सेलेक्ट कर सकेंगे। अब पहले की तरह किसी एक मैसेज को एक चैट में फॉरवर्ड करने के बाद वापस जाकर दूसरे यूज़र या ग्रुप को भेजने के लिए वही प्रक्रिया नहीं अपनानी होगी।

अब अगर आप, किसी मैसेज या तस्वीर या वीडियो को अपने फोन से एक साथ कई लोगों को व्हाट्सऐप पर भेजना चाहते हैं तो उस पर टैप करें और कई यूज़र को सेलेक्ट कर भेज दें। बस हो गया काम और बार-बार फॉरवर्ड करने की परेशानी खत्म। इसके अलावा व्हाट्सऐप अब 3 ऐसी चैट सबसे ऊपर दिखाएगा जिनसे आप सबसे ज्यादा बातें करते हैं। इसलिए अगर आपने उनसे हाल ही में बात नहीं भी की है तो उन्हें ढ़ूंढकर कुछ भी साझा करना आसान होगा। व्हाट्सऐप के वी2.16.230 वर्ज़न को एपीके मिरर या फिर प्ले स्टोर पर बीटा यूज़र के तौर पर लॉगइन कर हासिल किया जा सकता है।

जुलाई में एंड्रॉयड व्हाट्सऐप बीटा ऐप में कॉल बैक और वॉयस मैसेज का फीचर देखा गया था। अब आधिकारिक तौर पर आम यूज़र के लिए भी एंड्रॉयड व आईओएस ऐप पर यह फीचर जारी कर दिया गया है।
 

व्हाट्सऐप वी2.16.229 और आईओएस वी2.16.8  पर यह नया फीचर उपलब्ध है। वह शख्स आपको कॉल को डिक्लाइन कर देता है या फिर उठाता नहीं है, तो आपको (कॉलर) को एक नया स्क्रीन नज़र आएगा। कॉलर को सिर्फ कॉल डिक्लाइन का मैसेज मिलेगा और इसके साथ कैंसिल, कॉल बैक और रिकॉर्ड वॉयस मैसेज का विकल्प। कैंसिल विकल्प चुनने पर नया स्क्रीन बंद हो जाएगा। कॉल बैक विकल्प चुनते ही व्हाट्सऐप एक बार फिर उस शख्स को कॉल करेगा जिसने अभी थोड़ी देर पहले आपके कॉल को कट या नज़रअंदाज किया था। आखिरी विकल्प वॉयसमेल का है जो वाकई में वॉयस मैसेज है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको होल्ड करके अपने मैसेज को रिकॉर्ड करना होगा। इसके बाद यह वॉयस मैसेज उस शख्स के चैट विंडो में नज़र आएगा।

इसके अलावा इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईओएस में नया फॉन्ट भा आ गया है। किसी शब्द या वाक्य के आगे और पीछे तीन बाद (`) टिल्ड टाइप करने पर नया फॉन्ट दिखने लगेगा। यूज़र द्वारा मैसेज भेजने से पहले टेक्स्ट प्रिव्यू दिखता है और इसके साथ बोल्ड और इटैलिक जैसे फॉरमैटिंग विकल्प का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Whatsapp multiple user, Whatsapp chat

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »