WhatsApp Android ऐप पर आया फोटो और कॉन्टेक्ट से जुड़ा अहम फीचर

एंड्रॉयड यूज़र के लिए WhatsApp ने नया बीटा वर्ज़न 2.18.159 जारी किया है, जो मीडिया विज़िबिलिटी फीचर लेकर आया है...

WhatsApp Android ऐप पर आया फोटो और कॉन्टेक्ट से जुड़ा अहम फीचर

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड यूज़र के लिए WhatsApp लाया नए फीचर
  • मीडिया विज़िबिलिटी फीचर रखेगा फोन की गैलरी को खाली
  • लेटेस्ट वर्ज़न में नया कॉन्टैक्ट शॉर्टकट भी मिलेगा
विज्ञापन
एंड्रॉयड यूज़र के लिए WhatsApp ने नया बीटा वर्ज़न 2.18.159 जारी किया है, जो मीडिया विज़िबिलिटी फीचर लेकर आया है। जैसा कि नाम से मालूम पड़ता है, यह फीचर यूज़र को मीडिया गैलरी में दिख रहा कॉन्टेंट हाइड व शो करने का विकल्प देगा। लेटेस्ट वर्ज़न में नया कॉन्टैक्ट शॉर्टकट है, जो WhatsApp से आसानी से नंबर सेव करने में मदद करेगा। बता दें कि नया कॉन्टैक्ट शॉर्टकट आईफोन यूज़र को पहले ही दिया जा चुका है।

नए मीडिया विज़िबिलिटी फीचर के सहारे अब आप व्हाट्सऐप से आई सामग्री को गैलरी में आने से रोक सकते हैं। इसे WhatsApp तक ही सीमित रख सकते हैं। अगर आप मीडिया विजिबिलिटी को डिसेबल करते हैं, तो सामग्री आपके गैलरी ऐप में जगह नहीं लेगी। हालांकि, फिर भी आप व्हाट्सऐप सामग्री को अलग से कभी भी देख सकते हैं। इसे फिर व्हाट्सऐप के भीतर ही देखा जाना संभव होगा। फोन के गैलरी ऐप में तस्वीरें व वीडियोज़ नज़र नहीं आएंगे।
 
whatsapp

WhatsApp के बीटा वर्ज़न में मीडिया विजिबिलिटी फीचर बाइ डिफॉल्ट एनेबल्ड है। आप इसे डिसेबल करने के लिए 'शो मीडिया इन गैलरी' विकल्प में जाकर सेटिंग - डेटा और स्टोरेज के ज़रिए अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। बता दें कि WhatsApp का डाउनलोड किया गया कॉन्टेंट मीडिया गैलरी में नहीं दिखेगा। फाइल मैनेजर ऐप में दिए गए WhatsApp इमेजेस में जाकर ही आप इस सामग्री को देख पाएंगे।

WhatsApp में मीडिया विजिबिलिटी के अलावा WhatsApp बीटा में न्यू कॉन्टैक्ट शॉर्टकट भी है, जिससे आसानी से नया कॉन्टैक्ट जोड़ा जाना संभव होगा। जैसा कि हमने पहले बताया, आईफोन यूज़र इस फीचर का पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं। नए फीचरों का लाभ लेने के लिए आपको WhatsApp का बीटा वर्ज़न अपने एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड करना होगा। यह गूगल प्ले के बीटा प्रोग्राम या एपीके फाइल के तौर पर हासिल किया जा सकता है। नया फीचर सबसे पहले वाबेटाइन्फो ने देखा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for Android, WhatsApp, Android

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »