• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पेमेंट सर्विस का बढ़ा दायरा, अब 10 करोड़ यूजर्स कर सकेंगे सर्विस का इस्तेमाल

WhatsApp पेमेंट सर्विस का बढ़ा दायरा, अब 10 करोड़ यूजर्स कर सकेंगे सर्विस का इस्तेमाल

NPCI ने 2020 में वॉट्सएप को पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की परमिशन दी थी।

WhatsApp पेमेंट सर्विस का बढ़ा दायरा, अब 10 करोड़ यूजर्स कर सकेंगे सर्विस का इस्तेमाल

NPCI ने 2020 में वॉट्सएप को पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की परमिशन दी थी।

ख़ास बातें
  • WhatsApp की पेमेंट सर्विस का अब विस्तार होने जा रहा है।
  • शुरुआत में NPCI की ओर से इसे 2 करोड़ यूजर्स की मिली थी परमिशन।
  • प्लेटफॉर्म के भारत में 50 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।
विज्ञापन
WhatsApp की पेमेंट सर्विस का अब विस्तार होने जा रहा है। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप को अपनी पेमेंट सर्विस का दायरा बढ़ाने और पेमेंट सिस्टम को मजबूत करने के लिए नई लिमिट मिली है। प्लेटफॉर्म को नेशनल पेमेंट कमिशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर 6 करोड़ अधिक यूजर्स की मंजूरी मिली है।

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने जब अपनी पेमेंट सर्विस की शुरुआत की थी, उस समय NPCI की ओर से इसे 2 करोड़ यूजर्स, उसके बाद 4 करोड़ यूजर्स की परमिशन मिली थी। अब 6 करोड़ अधिक यूजर्स की परमिशन मिलने के बाद वॉट्सएप के लिए यह आंकड़ा बढ़कर 10 करोड़ हो गया है। यानि कि अब वॉट्सएप अपने 50 करोड़ यूजर्स में से 10 करोड़ यूजर्स को पेमेंट सर्विस में शामिल कर सकता है। 

WhatsApp सालों से NPCI से कहता आ रहा था कि भारत इसके लिए सबसे बड़ी मार्केट है और यहां पर यूजर्स को पेमेंट सर्विस उपलब्ध करवाने के लिए कोई लिमिट नहीं लगाई जानी चाहिए। नवंबर 2021 में NCPI ने वॉट्सएप पेमेंट सर्विस के लिए लिमिट 2 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ कर दी थी। 

NPCI ने 2020 में वॉट्सएप को पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की परमिशन दी थी। कंपनी कई सालों से लगातार भारतीय रेगुलेशंस के अनुरूप काम करने की कोशिश कर रही थी जिसमें डेटा स्टोरेज की शर्तें भी शामिल थीं। भारत सरकार चाहती थी कि कंपनी पेमेंट से जुड़े डेटा को लोकल सर्वर पर स्टोर करे। भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस सेक्टर में काफी भीड़ है। भारत में वॉट्सएप का मुकाबला एल्फाबेट के Google Pay, सॉफ्टबैंक और एंट ग्रुप वाले Paytm और वॉलमार्ट के PhonePe पेमेंट सर्विसेज से है। 

WhatsApp की ओर से इस डेवलपमेंट के बारे में कमेंट अभी तक नहीं मिल पाया था। लेकिन, NPCI ने रॉयटर्स को दिए एक बयान में इस डेवलपमेंट की पुष्टि की। वॉट्सएप के लिए यह एक राहत भरी खबर है लेकिन इसके यूजर्स की संख्या 50 करोड़ से अधिक है। इस लिहाज से नई लिमिट के बाद भी प्लेटफॉर्म की पेमेंट सर्विस का विकास एक सीमित दायरे में ही हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »