इन डिवाइस पर अब नहीं चलेगा WhatsApp, चैट को ऐसे करें बैकअप

Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेंजर के अनुसार, अब व्हाट्सऐप केवल उन स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस पर काम करेगा, जो Android 4.1 या उससे नए, iOS 10 या उससे नए व KaiOS 2.5.0 या उससे नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 19:23 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे डिवाइस के लिए हटाया एक्सेस
  • Android 4.1, iOS 10 और KaiOS 2.5.0 से पुराने वर्ज़न के लिए बंद हुआ सपोर्ट
  • चैट को कई तरीकों से किया जा सकता है बैकअप

Android 4.1 या उससे नए वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस पर ही WhatsApp सपोर्ट करेगा

Android 4.1 से नीचे, iOS 10 से नीचे, KaiOS 2.5.0 से नीचे के वर्ज़न पर WhatsApp इस्टेंट मैसेंजर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने 1 नवंबर से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे डिवाइसेस के लिए व्हाट्सऐप सपोर्ट बंद कर दिया है। यदि आप भी पुराने वर्ज़न पर हैं और पिछले कुछ दिनों से आपके डिवाइस पर व्हाट्सऐप नहीं चल रहा है, तो यह खबर आपके लिए है।

WhatsApp ने अपने FAQ सेक्शन पर व्हाट्सऐप सपोर्टिंग डिवाइस की सभी जानकारियां मुहैया कराई है। Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेंजर के अनुसार, अब व्हाट्सऐप केवल उन स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस पर काम करेगा, जो Android 4.1 या उससे नए, iOS 10 या उससे नए व KaiOS 2.5.0 या उससे नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं। पुराने ओएस पर काम करने वाले यूज़र्स के लिए केवल दो विकल्प उपलब्ध हैं। 
Advertisement

Android 4.1 से पुराने, iOS 10 से पुराने या KaiOS 2.5.0 से पुराने वर्ज़न पर स्मार्टफोन चलाने वाले यूज़र्स को या तो अपना स्मार्टफोन नए वर्ज़न पर अपडेट करना होगा, या उन्हें नया मोबाइल फोन खरीदा होगा। सपोर्ट को 1 नवंबर 2021 से बंद कर दिया गया है।

आप नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से iCloud पर अपनी व्हाट्सऐप चैट्स का बैकअप ले सकते हैं और उन्हें नए डिवाइस पर रीस्टोर कर सकते हैं।
Advertisement

किसी भी समय अपनी चैट्स का मैन्युअल बैकअप लेने के लिए आपको WhatsApp की 'Settings' पर जाना होगा और वहां 'Chats' पर टैप करना होगा। इसके बाद 'Chat Backup' पर टैप करें और 'Back Up Now' पर टैप करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Support, WhatsApp Supported Devices
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.